विज्ञापन

IMDb रेटिंग 7.5, हर एपिसोड में है हिला देने वाला सस्पेंस, OTT पर जमकर देखी जा रही है प्रकाश राज की ये वेब सीरीज

सिर्फ 8 एपिसोड की यह स्पाई थ्रिलर असली घटनाओं से इंस्पायर है. 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में सस्पेंस, देशभक्ति और जासूसी मिशन का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलता है.

IMDb रेटिंग 7.5, हर एपिसोड में है हिला देने वाला सस्पेंस, OTT पर जमकर देखी जा रही है प्रकाश राज की ये वेब सीरीज
वीकेंड पर क्या देखें?8 एपिसोड की स्पाई थ्रिलर ने OTT पर मचा रखा है धमाल
NDTV

ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहती हैं. अगर आप भी सस्पेंस, देशभक्ति और जासूसी मिशन वाली सीरीज देखने के शौकीन हैं. तो, इस वीकेंड आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. सिर्फ 8 एपिसोड की यह स्पाई थ्रिलर शुरू होते ही आपको अपनी दुनिया में खींच लेती है. इसकी कहानी असली घटनाओं से इंस्पायर है और IMDb पर इसे 7.5 की रेटिंग मिली है. यही वजह है कि रिलीज के कई साल बाद भी लोग इसे खूब देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें; 71 साल पहले इस गाने में मोहम्मद रफी से हो गई थी गलती, वो गलती ही बनी गाने की ताकत, बना डाला सुपरहिट

जब एक जासूस ने बदल दिया पूरे मिशन का खेल

हम बात कर रहे हैं 'मुखबिर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' की. इसकी कहानी साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौर पर बेस्ड है. उस समय पाकिस्तान ने ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम के जरिए अखनूर पर कब्जा करने की बड़ी साजिश रची थी. अगर ये मिशन कामयाब हो जाता, तो जम्मू-कश्मीर पर इसका बुरा असर पड़ सकता था. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है. जब भारत का एक जासूस दुश्मन के इलाके में रहकर बेहद अहम जानकारी जुटाता है. उसी जानकारी की बदौलत भारतीय सेना को दुश्मन की चाल पहले ही पता चल जाती है. सीरीज में हर एपिसोड के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है और आखिर तक ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि अगला मोड़ क्या होगा. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

कहां देखें ये सीरीज?

'मुखबिर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' का डायरेक्शन शिवम नायर और जयप्रद देसाई ने किया है. सीरीज में प्रकाश राज अपनी शानदार एक्टिंग से हर सीन में जान डाल देते हैं. उनके साथ बाकी एक्टर्स ने भी अपने किरदारों को बेहद शानदार तरीके से निभाया है. जिससे पूरी कहानी और ज्यादा रियल महसूस होती है. ये सीरीज साल 2022 में रिलीज हुई थी और आज भी स्पाई थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों की पसंद बनी हुई है. IMDb पर इसे 7.5 की रेटिंग मिली है. अगर आपको 'धुरंधर' जैसी स्पाई फिल्मों का रोमांच पसंद आया है या आप ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जिसमें देशभक्ति, इमोशन और सस्पेंस का तगड़ा डोज हो. तो ZEE5 पर मौजूद 'मुखबिर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सिर्फ 8 एपिसोड की ये सीरीज एक ही वीकेंड में आसानी से खत्म की जा सकती है और यकीन मानिए इसका क्लाइमैक्स आपको आखिर तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukhbir- The Story Of A Spy, Z5 Web Series, Prakash Raj, Prakash Raj Instagram, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com