बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अन्नू कपूर (Annu Kapoor) जल्द ही अपनी नई फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' लेकर आ रहे हैं. वास्तु शास्त्र के दिलचस्प विषय पर बनी इस फिल्म में अन्नू कपूर के साथ एक्ट्रैस रुखसार रहमान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. हाल ही में एनडीटीवी के साथ एक खास बातचीत के दौरान अन्नू कपूर ने बॉलीवुड, कला, और आमिर खान से जुड़े हालिया विवादों पर अपनी बेबाक राय रखी.
आमिर खान विवाद और 'सॉफ्ट टारगेट' बने एक्टर्स
अन्नू कपूर ने मुसकुराते हुए सबसे ज्यादा पांच ‘सी' याद रखनने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस इडस्ट्री में हमेशा पांच 'सी' याद रखना. सी फॉर सिनेमा, सी फॉर क्रिकेट, सी फ़ॉर कास्ट (जाति), सी फ़ॉर करप्शन (भ्रष्टाचार), और सी फ़ॉर कॉम्प्लेसेंसी (आत्मसंतुष्टि). ये पांच ऐसे 'सी' हैं, जिनसे भारत में हमारी मुक्ति कभी नहीं हो सकती. चूंकि सिनेमा हमारे देश में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया है, इसलिए फिल्मों के हीरो-हीरोइन सबसे आसानी से निशाने पर आ जाते हैं.
पब्लिसिटी के लिए विवाद के कराण कम हो रही कलाकारी
फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते विवादों और गिरते कंटेंट पर चिंता जताते हुए अन्नू कपूर ने जवाब देते हुए बताया कि कुछ लोग सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए विवादित बयानबाजी करते हैं. कई बार यह सब जानबूझकर होता है. उन्होंने आगे कहा कि आजकल कलाकारी थोड़ी कम पड़ गई है.
अब कलाकारी के नाम पर सिर्फ यह दिखाया जाता है कि कितने गुंडों के साथ फिल्म में लड़ाई हो रही है. लेकिन जब तक हम अपने सोचने समझने की शक्ति का विस्तार नहीं कर पाएंगे. जब तक देश के प्रति समर्पण नहीं दिखाएंगे, तब तक कुछ नहीं होगा. हर फिल्ममेकर को यह सोचना चाहिए कि वह समाज को क्या दे रहा है. देश में आग नहीं लगानी है, बल्कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करना है. लोगों के नजरिए अलग-अलग हो सकते हैं पर जवाबदेही सबकी बनती है.
कब रिलीज हो रही है उत्तर दा पुत्तर
वास्तु शास्त्र की पृष्ठभूमि पर आधारित हास्य और ड्रामा से भरपूर फ़िल्म 'उत्तर दा पुत्तर' आगामी 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फ़िल्म का निर्माण संदीप कपूर और अन्नू कपूर ने मिलकर किया है.
यह भी पढ़ें: पद्म विभूषण सोनल मानसिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से की मांग, कहा- डांसर कलाकारों को भी दिया जाए 'भारत रत्न'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं