कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में पुलिस ने अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है वह इस मामले में पाकिस्तान एंगल से भी जांच करेगी. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से कोई भी छात्र नहीं है. पुलिस इस मामले में पाकिस्तान एंगल की भी जांच करेगी.
पुलिस पाकिस्तान एंगल को लेकर इसलिए जांच करना चाहती है क्योंकि प्रदर्शन में हिंसा के पीछे साजिश की आशंका है. पाकिस्तान के अलग अलग हैंडल से हिंसा को लेकर कई ट्वीट आ रहे है और प्रदर्शन को लेकर लगतार अफवाहे फैलाई जा रही है.
पुलिस ने कहा कि एक ट्वीट में कहा गया कि हिंसा में 7 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है, 391 लोग घायल हुए हैं और 250 लोग गिरफ्तार हुए हैं. हिंसा भड़काने के मामले अगर किसी राजनीतिक पार्टी की भूमिका सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी करवाई होगी.
कई FIR दर्ज हो रही है
पुलिस ने बताया कि हिंसा में 5 से ज्यादा IPS अफसर घायल हुए हैं. आज हुई हिंसा में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक घायल हुए हैं. पुलिस हिंसा को लेकर कई केस दर्ज कर रही है.
पुलिस ने आज अलग अलग जगहीं से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करेगी. कुल 17 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान भी घायल हुए हैं.
पुलिस ने जनता से की अपील
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है. सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें. किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें."
दिल्ली पुलिस ने कहा, "जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाहों, गलत जानकारी या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं. नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें."
यह भी पढ़ें: VIDEO: मार-मार मुझे... जंतर-मंतर पर बाकी भाग रहे थे, पर RPF के सामने अड़ गया ये प्रदर्शनकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं