विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2017

...जब नाराज अमिताभ ने लिखा, 'हेलो फेसबुक. जागो! मेरा पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है'

अमिताभ बच्चन ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'हेलो फेसबुक! जागो.... मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है. यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा....दुखद'

...जब नाराज अमिताभ ने लिखा,  'हेलो फेसबुक. जागो! मेरा पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है'
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
  • अपने फेसबुक अकाउंट के सभी फीचर्स का उपयोग नहीं कर पाने पर थे नाराज
  • अमिताभ ने बाकायदा इसकी शिकायत सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर की
  • बिग बी ने ट्वीट करने के लिए एंग्रीमैन लुक की फोटो का किया इस्तेमाल
नई दिल्ली: अपने फेसबुक अकाउंट के सभी फीचर्स का उपयोग नहीं कर पाने पर 'एंग्रीमैन' अमिताभ बच्चन फेसबुक से नाराज हो गए. उन्होंने रविवार को बाकायदा इसकी शिकायत सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर की. अमिताभ बच्चन ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'हेलो फेसबुक! जागो.... मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है. यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा....दुखद'
 
 बिग बी ने ट्वीट करने के लिए जिस फोटो का इस्तेमाल किया वह लुक यूजर्स को काफी पसंद आया. कई यूजर्स उनके एंग्री लुक पर फिदा हो गए.

गौरतलब है कि अमिताभ के दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हैं. अमिताभ दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बहुत एक्टिव हैं. यहां तक कि वह एक ब्लॉग भी लिखते हैं. इस ब्लॉग पर वह कई साल से लिखते आ रहे हैं. अमिताभ कई सामयिक मुद्दों पर खुलकर लिखते रहते हैं. बिग बी इस समय आमिर खान के साथ माल्टा में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में बिजी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Facebook, Twitter, Thugs Of Hindostan, Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com