विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

गुरमीत राम रहीम केस : 'गुमनाम चिट्ठी' से लेकर अब तक की पूरी दास्तां, जानिए 10 बिन्दुओं में

25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद 28 अगस्त को सजा की मियाद पर निर्णय लिए जाने तक माहौल तनावपूर्ण है लेकिन सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

गुरमीत राम रहीम केस : 'गुमनाम चिट्ठी' से लेकर अब तक की पूरी दास्तां, जानिए 10 बिन्दुओं में
गुरमीत राम रहीम केस : 'गुमनाम चिट्ठी' से लेकर अब तक की पूरी दास्तां, जानिए 10 बिन्दुओं
नई दिल्ली:
  1. मई 2002  : डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए डेरे की एक साध्वी ने गुमनाम पत्र लिखा जिसे उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री को भेजा.
  2. जुलाई 2002: डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह की हत्या हो गई.
  3. सितंबर 2002: हाई कोर्ट ने साध्वी रेप मामले में गुमनाम पत्र पर संज्ञान लिया. डेरा सच्चा सौदा की CBI जांच के आदेश दिए.
  4. अक्टूबर 2002: सिरसा से निकलने वाले अखबार ‘पूरा सच’ के संपादक रामचन्द्र छत्रपति की हत्या कर दी गई.
  5. जनवरी 2003: रणजीत सिंह के पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की और वहीं पत्रकार छत्रपति के बेटे ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच करवाने की मांग की.
  6. नवंबर-दिसंबर 2003: CBI को जांच के आदेश जारी हुए और जांच भी शुरू कर दी गई. डेरा के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जांच पर रोक लगाने की मांग की जिसे मान लिया गया.
  7. नवंबर, 2004:  सुप्रीम कोर्ट ने डेरा की जांच रोकने की याचिका खारिज कर दी. सीबीआई ने डेरा प्रमुख सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया.
  8. जुलाई, 2007: CBI ने हत्या के मामलों समेत साध्वी रेप मामले में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दिया.
  9. सितंबर, 2008 : स्पेशल CBI कोर्ट ने राम रहीम पर सुनवाई शुरू कर दी.
  10. अगस्त, 2017: CBI कोर्ट में केस पर बहस पूरी जिस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. कोर्ट ने रेप केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराया.

वीडियो- सोमवार को राम रहीम की सजा पर सुनवाई, कड़े प्रबंध


इनपुट : एजेंसियां
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dera Sacha Sauda, Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com