विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2022

'सामर्थ्य के बिना शांति संभव नहीं' : करगिल में जवानों को PM मोदी का दीवाली संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब-जब भारत की ताकत बढ़ती है, तब-तब वैश्विक शांति और समृद्धि की संभावना भी बढ़ती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को कहा, ‘हम शांति में विश्वास करते हैं, लेकिन शांति सामर्थ्य के बिना संभव नहीं है.’
करगिल (लद्दाख):
  1. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब-जब भारत की ताकत बढ़ती है, तब-तब वैश्विक शांति और समृद्धि की संभावना भी बढ़ती है.
  2. पीएम मोदी ने कहा, ‘राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत' बहुत महत्वपूर्ण है और विदेशी हथियारों तथा प्रणाली पर हमारी निर्भरता न्यूनतम होनी चाहिए.'
  3. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि सशस्त्र बलों में महिलाओं को शामिल करने से देश की ताकत बढ़ेगी. उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है और भ्रष्टाचारी कितना भी ताकतवर हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा.
  4. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है, यह और तेजी से बढ़ रही है और ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि यह बाहर और अंदर के दुश्मनों से सफलतापूर्वक निपट रहा है.
  5. उन्होंने कहा, ‘एक राष्ट्र तब सुरक्षित होता है जब सीमाएं सुरक्षित हों, अर्थव्यवस्था मजबूत हो और समाज विश्वास से भरा हो.' 
  6. लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भारत कामना करता है कि प्रकाश का यह त्योहार दुनिया के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त करे.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm Modi In Kargil, PM Modi Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com