विज्ञापन
5 minutes ago

देशभर में आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. पीएम मोदी आज जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांटेंगे. वहीं राष्ट्रपति ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है. देशभर में इस त्योहार को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. उधर, दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण चिंता का विषय है. आज कई इलाकों में AQI चार सौ के पार है. सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक- कुछ घंटों के लिए ही ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है.इसके साथ ही दिल्ली में GRAP-3 पहले ही लागू हो चुका है. अयोध्या में भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ जहां सीएम योगी खुद श्रीराम के रथ खींचते नजर आए. वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ 36 लाख दीयों की ज्योति से राम नगरी जगमग हुई. इसके साथ ही देशभर में कई इलाकों के से आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं. 

DIWALI LIVE UPDATES 
 

जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुबह 5:23 रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

प्रदूषण की चादर में लिपटी दिखी दिल्ली

दिल्ली दिवाली के मौके पर प्रदूषण की चादर में लिपटी दिखी. अक्षरधाम मंदिर में प्रदूषण 336 यानी बहुत खराब की श्रेणी में दिखा. 
 

अयोध्या में दीपोत्सव की रौनक

अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया. इस दौरान रामनगरी लाखों दीयो से जगमगाई. 

 

पीएम मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली

इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में PM मोदी ने कहा कि वह भी हर भारतीय की तरह इस पर्व को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी एक परंपरा रही है कि दिवाली के अवसर पर वह देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के बीच समय बिताते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस साल भी इस परंपरा को जारी रखेंगे और जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Diwali 2026, Diwali In India, PM Modi On Diwali, Ayodhya Diwali, Diwali News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com