विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2022

महाराष्ट्र संकट : शिवसेना के बागी विधायकों को कोर्ट से राहत के बाद 'अविश्वास प्रस्ताव' पर बढ़ी सियासी सरगर्मी - 10 बातें

महाराष्ट्र के सियासी संकट में रोज कोई न कोई मोड ऐसा आ ही जाता है, जो लोगों का ध्यान खींच लेता है. एक तरफ जहां सीएम उद्धव ठाकरे की कुर्सी ख़तरे में दिख रही है. वहीं बाग़ी नेता शिंदे लगातार अपने खेमे को मजबूत करने में लगे हैं.

बाग़ियों की वजह से खतरे में महाराष्ट्र सरकार
नई दिल्ली:
  1. महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच बागी विधायकों पर हमला बोलते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने उन पर पार्टी को 'धोखा' देने का आरोप लगाया और कहा, 'शिवसेना से गंदगी निकल गई है.
  2. उच्चतम न्यायालय ने शिवसेना के बागी विधायकों को राहत देते हुए कहा कि उनकी अयोग्यता पर 11 जुलाई तक फैसला नहीं लिया जाए. सुप्रीम कोर्ट में चली सुनावई के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के वकील कामत ने कोर्ट से कहा कि हमें इस बात का अंदेशा है कि बागी विधायक 11 जुलाई से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकते हैं. लिहाजा इस पर रोक लगाई जाए. कामत ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोर्ट में याचिका दाखिल करने का विकल्प खुला रखने दिया जाए. इसपर कोर्ट ने कहा कि अगर कुछ गलत होता है तो कोई भी नागरिक कोर्ट आ सकता है.  
  3. ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया. राउत ने इसे साज़िश बताते हुए कहा कि वह 28 जून को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हो पाएंगे
  4. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए नौ मंत्रियों के विभाग उनसे वापस ले लिए हैंं.
  5. गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में डेरा डाले महाराष्ट्र के असंतुष्ट मंत्री राजेंद्र पाटिल-यड्रावकर और शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता कोल्हापुर जिले में एक दूसरे के आमने-सामने आ गए. पुलिस ने दखल देकर संघर्ष टाला.
  6. मणिपुर शिवसेना के प्रमुख को गुवाहाटी के होटल में रह रहे बागी विधायकों से मिलने से रोका गया.
  7. शिवसेना ने कहा कि यह साफ है कि महाराष्ट्र में जारी तमाशे के पीछे भाजपा है.
  8. गुवाहाटी में जिस होटल में बाग़ी विधायक ठहरे हुए हैं, वहां की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक शिंदे के कैम्प ने गुवाहाटी में होटल की बुकिंग को 5 जुलाई तक बढ़ा दिया है.
  9. सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्यता के नोटिस पर शिवसेना (Shiv Sena) के 16 विधायकों को 12 जुलाई की शाम 5.30 बजे तक जवाब देने की मोहलत दे दी है. 
  10. शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट से बागी विधायकों को अयोग्यता के नोटिस पर 12 जुलाई तक मिली राहत को जीत करार दिया. डिप्टी स्पीकर ने शिंदे और 15 अन्य विधायकों को अयोग्यता के नोटिस पर जवाब देने के लिए सोमवार शाम तक का ही वक्त दिया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Political Crisis, Maharashtra Political Crisis Updates, Shiv Sena, Eknath Shinde, Uddhav Thackarey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com