किसी को पसंद करना और फिर उसके साथ कुछ समय बिताने के बाद प्यार में पड़ जाना आम बात है, लेकिन किसी को दिल देने से पहले हर किसी को कुछ चीजों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. दरअसल, कुछ लोग डेटिंग शुरुआत में ही किसी के प्यार में पड़ जाते हैं और फिर रिश्ते के टूटने पर उन्हें दिल टूटने का दर्द झेलना पड़ता है. वहीं, कुछ लोग किसी भी रिश्ते में जुड़ने से पहले और किसी को दिल देने से पहले समय लेते हैं. अगर, आप भी डेटिंग की शुरुआत में ही प्यार में पड़ जाते हैं तो आपको शुरुआत में ही प्यार में डूबने से बचने के लिए उन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
मन में बनाई हुई छवि से प्यार न करें
थेरेपिस्ट और कपल्स काउंसलर जेफ गुएंथर के अनुसार, अगर आपको लगता है कि सामने वाला आपके बारे में क्या महसूस करता है तो आपको अभी रुक जाना चाहिए. सच यह है कि जब तक सामने वाला अपनी भावनाएं खुद जाहिर नहीं करता, तब तक आप उसकी भावनाओं के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. इस नियम का मतलब है कि आपको उस व्यक्ति से लगाव नहीं बनाना चाहिए, जिसे आपने अपनी सोच के मुताबिक समझकर बैठे हैं. डेटिंग के शुरुआती दौर में अक्सर लोग सामने वाले के बारे में अपनी तरफ से कई धारणाएं बना लेते हैं, लेकिन अगर वह व्यक्ति अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं कर रहा है, तो यह मान लेना कि वह भी आपके लिए वैसा ही महसूस करता है, सही नहीं है.
कमियां भी देखें
अगर, आप किसी के प्यार में बहुत जल्दी पड़ जाते हैं, तो खुद को संभालने का एक अच्छा तरीका है कि सामने वाले की कुछ ऐसी बातें भी नोटिस करें जो आपको पसंद नहीं हैं. जेफ का कहना है कि जब हम किसी को बिल्कुल परफेक्ट मान लेते हैं, तभी उसके प्यार में जरूरत से ज्यादा डूब जाते हैं. इसलिए कभी-कभी उनकी खामियों को भी देखना जरूरी है, ताकि आप सच को पहचान सकें.
भविष्य के सपने न सजाएं
जेफ के मुताबिक, किसी रिश्ते के शुरुआती दिनों में ही साथ रहने, शादी करने या पूरी जिंदगी साथ बिताने के सपने नहीं देखने चाहिए. पहले यह जानना जरूरी है कि सामने वाला व्यक्ति मुश्किल हालात में कैसा व्यवहार करता है, तनाव में कैसा रहता है, गलतियां होने पर क्या करता है और निराशा या दुख का सामना कैसे करता है. जब तक आपने उनके व्यक्तित्व के इन पहलुओं को नहीं देखा है, तब तक भविष्य के बड़े-बड़े सपने देखना सही नहीं है.
अपने काम को नहीं छोड़ें
डेटिंग के शुरुआती 6 हफ्तों में नए पार्टनर के लिए दोस्तों, परिवार या अपने दूसरे जरूरी कामों को छोड़ना नहीं चाहिए. जब कोई व्यक्ति किसी नए रिश्ते के लिए बार-बार अपने दोस्तों या दूसरे रिश्तों को नजरअंदाज करने लगता है, तो यह संकेत हो सकता है कि वह जरूरत से ज्यादा जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ रहा है.
रिश्ते को समय दें
जेफ का कहना है कि डेटिंग की शुरुआत में हर सवाल के जवाब तुरंत ढूंढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. कुछ समय अच्छा वक्त रहता है, तो इंसान समझ लेता है कि सामने वाला ही उनका सोलमेट है या फिर यह रिश्ता जरूर सफल होगा, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. जेफ के अनुसार, रिश्ते को समय देना जरूरी है.
यह भी पढ़ें:- तापसी पन्नू ने शादी, प्यार और प्राइवेसी पर की खुलकर बात, मैथियास बो के साथ अपने 13 साल के रिश्ते का बताया राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं