दशहरा यानी विजयादशमी को लेकर इस बार लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस है कि त्योहार 20 अक्टूबर को या 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2:11 बजे समाप्त होगी. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि उदया तिथि और दशमी के धार्मिक विधान को देखते हुए इस बार दशहरा 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को मनाया जाएगा. इसी दिन शस्त्र-पूजन, शमी पूजन और रावण दहन की परंपरा निभाई जाएगी.
दशहरा 2026 कब है?
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाना उचित रहेगा. दशहरा को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक मााना जाता है. इस दिन देशभर में रामलीला का आयोजन होता है और रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है.
दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त
दशहरा के दिन शस्त्र और शमी पूजन की परंपरा है. आचार्य के अनुसार, विजय मुहूर्त दोपहर 2:05 बजे से 2:51 बजे तक रहेगा. वहीं, अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:19 बजे से 3:37 बजे तक बतााया गया है. इस दौरान श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार पूजा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- October 2026 Festival Calendar: नवरात्रि, दशहरा से लेकर करवा चौथ तक, अक्टूबर में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार
कब करें रावण दहन
दशहरा पर रावण दहन के लिए प्रदोष काल को विशेष माना जाता है. इस बार 20 अक्टूबर की शाम 5:45 बजे के बाद रावण दहन किया जा सकताा है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त के समय में अंतर होने के कारण स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में थोड़ा बदलााव हो सकता है.
क्यों मनाया जाता है दशहरा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को उसके बंधन से मुक्त कराया था. वहीं, एक अन्य पौराणिक परंपरा में इसी दिन मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध का उल्लेख मिलता है. इसलिए इसे विजयादशमी कहा जाता है.
दशहरा पर क्या करें
इस दिन शस्त्र, वाहन, काम से जुड़े औजार और बही-खातों की पूजा करने की परंपरा है. शमी पूजन का भी विशेष महत्व माना जााता है. आचार्य के अनुसार, श्रद्धालुओं को अपनी पारिवारिक और स्थानीय परंपरा के अनुसार पूजा करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- अपनी नजर खुद कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर से जानें आसान विधि, नजर उतारने का सही समय और दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं