हर कोई चाहता है कि घर में कदम रखते ही उनके मन को सुकून मिले. घर का माहौल शांत और अच्छा हो तो दिनभर की थकान भी कुछ कम महसूस होती है. इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ और मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर जय मदान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने घर में शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए पांच तत्वों से जुड़ा एक आसान उपाय बताया है. जय मदान कहती है, रोज थोड़ा समय निकालकर इस उपाय को करने से आपके घर का माहौल हमेशा अच्छा और पॉजिटिविटी बना रहेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में-
पांच तत्वों से जुड़ा है उपाय
धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रकृति पांच तत्वों से बनी है- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश.मान्यता है कि इन तत्वों का संतुलन जीवन के लिए अच्छा होता है. जय मदान का बताया यह उपाय इन्हीं पांच तत्वों से जुड़ा है.
क्या करें?- आकाश के लिए घी लें
- जल के लिए कपूर लें
- वायु के लिए सौंफ और इलायची लें
- अग्नि के लिए दालचीनी लें और
- पृथ्वी के लिए तेजपत्ता लें
- पांचों चीजों को एक दीपक में रखकर धूनी लगा दें और सारे घर में इसका धुंआ करें.
जय मदान कहती हैं, हिंदू धर्म में पूजा के समय दीपक जलाने की परंपरा बहुत पुरानी है. दीपक की लौ को प्रकाश और शुभता का प्रतीक माना जाता है. वहीं, इन पांच चीजों के साथ दीपक जलाने से घर में शांति, पावर और खुशहाली आती है. घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.
किस दीपक का करें इस्तेमाल?इस उपाय के लिए मिट्टी, पीतल या तांबे का दीपक इस्तेमाल किया जा सकता है. दीपक जलाते समय इसे घर की दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें. जय मदान कहती हैं उपाय पूरा होने के बाद बची राख को आप पौधों की मिट्टी में डाल सकते हैं. ऐसे में घर के अच्छे माहौल के लिए आप भी रोज थोड़ा समय निकालकर इस उपाय को कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- एकादशी कब है, 6 या 7 सितंबर? जानें अजा एकादशी की सही तारीख, पूजा विधि और पारण का समय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं