किसी खास मौके पर अपनों को पर्स गिफ्ट करना आम बात है. जन्मदिन हो, शादी हो या कोई शुभ अवसर, पर्स एक काम का और पसंद आने वाला तोहफा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में पर्स गिफ्ट करने को लेकर भी कुछ बातें बताई गई हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि पर्स देते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि सही तरीके से दिया गया पर्स शुभता और बरकत से जुड़ा हो सकता है.
खाली पर्स देना माना जाता है गलत
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि किसी को गिफ्ट में कभी खाली पर्स नहीं देना चाहिए. पर्स के अंदर एक सिक्का या नोट रखकर देना शुभ माना जााता है. ऐसी मान्यता है कि इससे धन की बरकत बनी रहती है.
काले या बहुत गहरे रंग से बचें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, गिफ्ट में पर्स देते समय काले या बहुत गहरे रंग के पर्स से बचने की सलााह दी जाती है. इसके बजाय लाल, हरा, भूरा या गोल्डन रंग चुना जाा सकता है. इन्हें शुभ रंगों में गिना जाता है.
यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: कब है भाद्रपद महीने की पहली एकादशी? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
फटा या खराब पर्स न दें
पर्स गिफ्ट करते समय उसकी क्वालिटी जरूर देखें. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि कटा-फटा, पुराना या खराब पर्स देना उचित नहीं माना जाता है. साफ-सुथरा और अच्छी क्वालिटी का पर्स ही तोहफे में देनाा चाहिए.
उधार लेकर गिफ्ट देने से करे परहेज
अगर किसी को पर्स गिफ्ट करना है तो उसे खरीदने के लिए उधार लेने से बचें. वास्तु मान्यताओं में ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी परेशानियां साामने आ सकती हैं.
यह भी पढ़ें: मंगलवार को करें हनुमान जी के इन 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भय और चिंता से मिलेगी राहत, मन को मिलेगा सुकून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं