विज्ञापन

Vastu Tips: बच्चों के स्टडी रूम में जरूर रखें ये 5 चीजें, वास्तु के अनुसार पढ़ाई में बढ़ेगा फोकस

Vastu Tips for Study Room: बच्चों के लिए स्टडी रूम बनाते समय सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि कमरे की दिशा और वहां रखी चीजों पर भी ध्यान देने की सलाह वास्तु शास्त्र में दी जाती है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि स्टडी रूम में कुछ खास चीजें रखने से सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिल सकती है.

Vastu Tips: बच्चों के स्टडी रूम में जरूर रखें ये 5 चीजें, वास्तु के अनुसार पढ़ाई में बढ़ेगा फोकस
स्टडी रूम में कुछ खास चीजें रखने से पॉजिटिव माहौल बनाने में मिलती है मदद
ndtv

बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल जितना शांत और व्यवस्थित होगा, उनका फोकस बनाए रखना उतना ही आसान हो सकता है. स्टडी रूम को सजाते समय अक्सर माता-पिता फर्नीचर और डेकोरेशन पर ध्यान देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में कमरे की दिशा और वहां रखी चीजों को भी महत्वपूर्ण माना गया है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि स्टडी रूम में कुछ खास चीजें रखने से पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद मिल सकती है. स्वास्तिक का चिह्न, ब्राह्मी का पौधा, कैलेंडर, चौकोर स्टडी टेबल और जामुनी क्वार्ट्ज को वास्तु मान्यताओं में बच्चों की एकाग्रता और मानसिक शांति से जोड़कर देखा जाता है.

कमरे में लगाएं स्वास्तिक का चिह्न 

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि स्टडी रूम में स्वास्तिक का चिह्न शुभ माना जाता है. इसे कमरे की पूर्व या उत्तर दिशाा की दीवार पर लगाने की सलाह दी जाती है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इससे कमरे में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

कमरे में रकें ब्राह्मी का पौधा

आचार्य ने बताया कि स्टडी रूम की खिड़की के पास ब्राह्मी का पौधा रखने की सलााह दी जाती है. ऐसी मान्यता है कि इससे पढ़ाई के दौरान एकाग्रता और सकारात्मकता बढ़ती है. पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसे पर्याप्त रोशनी और हवाा मिल सके.

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2026: 27-28 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं और क्या है खास

कमरे में जरूर हो कैलेंडर

वास्तु के अनुसार, स्टडी रूम में कैलेंडर रखने से बच्चों को समय की अहमियत समझने में मदद मिल सकती है. इसे उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा की दीवारर पर लगाने की सलाह दी जाती है. इससे बच्चे अपने पढ़ाई के शेड्यूल को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.

कमरे में रकें चौकोर स्टडी टेबल

आचार्य ने बताया कि पढ़ाई के लिए चौकोर या आयताकार टेबल को बेहतर मानाा जाता है. वास्तु मान्यता में इसे स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है. टेबल ऐसी जगह रखें जहां बच्चे को पर्याप्त रोशनी मिले और बैठने में परेशानी न हो.

जामुनी क्वार्ट्ज भी माना जाता है शुभ

उन्होंने बताया कि जामुनी क्वार्ट्ज यानी एमेथिस्ट को वास्तु में बच्चों के स्टडी रूम के लिए उपयोगी माना जाता है. इसे स्टडी टेबल पर रखा जा सकता है. ऐसी मान्यता है कि यह मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है. हालांकि, बच्चे की पढ़ाई में असली भूमिकाा नियमित अभ्यास, अच्छी नींद और शांत वातावरण की होती है.

यह भी पढ़ें: September 2026 Vrat Tyohar: गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी से लेकर पितृ पक्ष तक, सितंबर के महीने में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips For Study Room, Study Room, Study Room Vastu, Study Room Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com