Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की अलग-अलग दिशा का वास्तु देवता के साथ खास संबंध होता है. यही वजह है कि पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग दिशा के बारे में बताया गया है. वास्तु के मुताबिक पूजा-पाठ के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा शुभ होती है. माना जाता है कि ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास होता है. इससे अलावा घर के किचन और शयनकक्ष के लिए भी एक खास दिशा का जिक्र किया गया है. उचित दिशा में घर का किचन, बाथरूम और बेडरूम बनाने से घर में खुशहाली और सौहार्द्र का वातावरण कायम रहता है. कहा जाता है कि वास्तु सम्मत मकान या घर में ही मां लक्ष्मी वास करती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले कुछ कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं. आइए जानते हैं को रात में सोने से पहले किन वास्तु नियमों का खास ख्याल रखा जाता है.
घर पूजा मंदिर में जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले यानी सूर्यास्त के समय ही घर में पूजा स्थान पर घी का एक दीया जरूर जलाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि सोने से पहले घर में रोजाना दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. इसके साथ ही घर में रहने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
जलाएं कपूर
रात को सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला लें और इसका धुआं बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में कर दें. वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि रोजाना ऐसा करने से घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है. जिससे मां लक्ष्मी भी खुश होकर घर में वास करती हैं.
Vastu Plant: घर के भीतर पौधों को लगाने से किया जाता है परहेज, वास्तु के अनुसार जानिए कारण
सरसों तेल का दीया
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि रात में सोने से पहले दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का एक दीया जरूर जलाना चाहिए. माना जाता है कि इस दिशा में पितरों का वास होता है. ऐसे में इस दिशा में दीया जलाने से पितर देवता प्रसन्न होते हैं. जिससे हमे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. अगर रातभर दीया जलाना संभव नहीं है तो शाम के समय दीपक जलाएं और उसके बाद एक छोटा सा बल्ब इस दिशा में जलने दें.
मुख्य द्वार को रखें साफ-सुथरा
वास्तु की मान्यता के मुताबिक रात को सोने से पहले घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखना चाहिए. इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार के सामने से जूते-चप्पल हटा देना चाहिए. दरअसल मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं. ऐसे में इस दिशा को साफ-सुथरा रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है.
Vastu for Puja: इन 5 वास्तु टिप्स की मदद से जानिए कैसा होना चाहिए आपके घर का पूजा-स्थल
घर के ईशान कोण को हमेशा रखें साफ
वास्तु के अनुसार घर का हर कोना अहम होता है. ईशान कोण भी उन्हीं में से एक है. माना जाता है इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है. यही वजह है कि हर सोने से पहले एक बार इस दिशा का निरीक्षण कर लेना चाहिए ताकि उसे स्वच्छ रखा जा सके. ईशान कोण को साफ-सुथरा रखने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है. ऐसे में सोने से पहले इस दिशा को साफ रखें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं