Avoid These Plant At Home: कई बार घर को सजाने-संवारने के चक्कर में हम कुछ ऐसी चीजें भी लगा लेते हैं, जो घर में वास्तु दोष पैदा करती हैं. साथ ही, परिवार का सुख-चैन भी छीन लेती हैं. घर और घर के बाहर किस तरह के पौधे लगाने चाहिए इस बारे में वास्तु शास्त्र में कई बातों का जिक्र किया गया है. लेकिन बिना इन्हें जानें कुछ पौधों को लगाने से हम खुद के लिए ही परेशानी खड़ी कर लेते हैं. आइए जानते हैं वास्तु जानकारों के अनुसार किस तरह के पौधों को घर पर नहीं लगाना चाहिए.
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र में घर में कांटेदार पौधे लगाने से मना किया गया है. घर के अंदर कैक्टस, नागफनी, आदि जैसे पौधे भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए. ये पौधे निगेटिव एनर्जी से भरपूर होते हैं. घर में लगाते ही घर का सुख-चैन छीन लेते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
अमरबेल
देखने में अमरबेल बहुत ही सुंदर लगती है. लेकिन इसे घर में लगाना सख्त मना होता है. इसकी बेल तेजी के साथ बढ़ती है और धीरे-धीरे अन्य पौधों पर भी लिपट जाती है. इसलिए इसे निगेटिव पौधों की गिनती में रखा जाता है.
नींबू का पौधा
घर के मुख्य दरवाजे या छज्जे पर नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए. घर से थोड़ी दूरी पर नींबू का पौधा लगाया जा सकता है. घर के आंगन के बीचों-बीच भी नींबू का पौधा न लगाएं क्योंकि आंगन को ब्रह्मस्थान माना जाता है. अगर आप इसे लगाते भी हैं, तो इसके आस-पास तुलसी का पौधा लगा दें, जिससे इसकी नेगिटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी.
मेहंदी का पौधा
कुछ लोग शौक में घर के अंदर मेहंदी का पौधा लगा लेते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लगाना अशुभ माना गया है. मान्यता है कि नेगिटिव एनर्जी इस पौधे की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं. पौधे की ग्रोथ के साथ-साथ नकारात्मक शक्तियां भी बढ़ती जाती हैं. ऐसे में घर के सदस्यों पर इसका बुरा प्रभाव दिखने लगता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं