Scorpio Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: बिना किसी बात के लोगों से विवाद ना करें. अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. बात-बात में अपशब्दों का प्रयोग आपकी छवि को प्रभावित कर सकता है. परिजनों के साथ व्यवहार में सुधार लाएं. यदि किसी सदस्य की गलत बात परेशान कर रही है, तो उसको स्पष्ट रूप से इस बात से अवगत करा सकते हैं. व्यर्थ के लड़ाई झगड़ों से दूर रहे. कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने का प्रयास करें.परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य स्थल पर किसी पुरानी योजना की सफलता उत्साहित कर सकती है. पुराने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें.ऐसे कार्य जिन्हें बार-बार आ रही चुनौतियों के कारण रोकना पड़ सकता है.उन्हें अन्य सहयोगियों के साथ पूरा किया जा सकता है.
किसी की मदद करने में संकोच न करें.जरूरत पड़ने पर सामने वाले को सलाह दे सकते हैं. यदि कोई आपकी सलाह को स्वीकार न करें. तो उसके साथ व्यवहार में कठोरता ना लाएं. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में नकारात्मकता ना आने दे.
स्वास्थ्य/Health
पुरानी बातों को लेकर बढ़ता तनाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है. कम भोजन करने के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
जीवन में आर्थिक संकट आपकी हिम्मत की परीक्षा हो सकता है.इस समय पैसों के उपयोग को लेकर समझदारी दिखाएं.
रिश्ते/Relationship
बीती हुई छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में अनबन न रखें. अपने व्यवहार में बड़प्पन लाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं