विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: काम में नकारात्मकता से बचें, सहकर्मियों से सोच-समझकर करें व्यवहार

Sagittarius Tarot Card Horoscope 30 September: Two of Wands की ऊर्जा कार्यस्थल पर अपनी योग्यता और साबित करने का प्रयास,व्यवसाय में साझेदार के विचारों से लाभ और लोगों के व्यवहार को परखने की कोशिश की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं,धनु राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: काम में नकारात्मकता से बचें, सहकर्मियों से सोच-समझकर करें व्यवहार
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 30 September 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों में नकारात्मकता ना आने दे. पूर्व में हुए गलत कार्यों के कारण स्वभाव में कठोरता आ सकती है.पारिवारिक मामलों में सभी सदस्यों की  राय सुनने का प्रयास करें. अपनी बात को मनवाने की कोशिश परिजनों को नाराज कर सकती है.परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से सलाह अवश्य लें. जीवनसाथी के व्यवहार में अचानक से बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं. परिवार के साथ सामने वाले की बातें छुपाना किसी गलत कार्य की आशंका ला सकती है.इस समय सामने वाले के व्यवहार को समझने का प्रयास करें. जरूरत पड़ने पर सीधी बातचीत करना बेहतर रहेगा. 

व्यवसायिक/ Professional

अपने व्यवहार में व्यावहारिकता बनाए रखें.आने वाले सहकर्मियों के साथ सोच समझ कर व्यवहार करें. लोगों के व्यवहार को  परखने का प्रयास कर सकते हैं. कार्यस्थल पर किसी बड़ी परियोजना को लेकर सभी लोग उत्साहित होंगे. इस योजना की सफलता से अच्छा खासा आर्थिक मुनाफा होगा. इस बात का सभी को पूर्ण विश्वास है. व्यवसाय में साझेदार के विचारों को अवश्य सुने. अपनी बात को लेकर अडिग रहने की आदत में बदलाव लाएं. 

स्वास्थ्य/Health

स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं.बालों का लगातार झड़ना परेशानी का कारण बना हुआ है. 

आर्थिक स्थिति/ Finance

आर्थिक रूप से खुद को सुदृढ़ बनाने का प्रयास करें. अनावश्यक धन खर्च करना परेशानी में डाल सकता है. 

रिश्ते/Relationship

किसी परेशानी में जीवन साथी या परिजनों की सलाह लाभदायक रहेगी.घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com