Libra Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: स्वयं की साज सज्जा पर विशेष ध्यान दे सकते हैं. नई ब्रांडेड कपड़ों और कॉस्मेटिक की खरीदी कर सकते हैं.इस समय स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने में विशेष जोर देंगे. किसी नए कार्य को लेकर जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर उसके साथ बातचीत कर सकते हैं. परिवार में कुछ छोटे बदलाव कर सदस्यों की सुख सुविधा में बढ़ोतरी करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional
आपके बदले हुए व्यक्तित्व से उच्च अधिकारियों प्रभावित हो सकते हैं. किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. कार्यस्थल पर निम्न पद पर कार्य करने वाले कर्मचारी पर अपने पद का दबाव न डालें. समय-समय पर अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं. अपने कार्यों को लेकर किसी को गलती निकालने का मौका न दे.गलती होने पर सुधार की गुंजाइश अवश्य रखें.बार-बार किसी कार्य में आ रही परेशानी को लेकर निराश ना हो,बल्कि कार्य का अवलोकन कर परेशानी को समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
कुछ समय से आंखों में हो रही परेशानी को टालते आ रहे हैं. इस समय परेशानी बढ़ाने के कारण चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
शेयर बाजार की सही जानकारी न होने पर ज्यादा धन निवेश न करें. किसी गलत कार्य में पैसा ना लगाएं.
रिश्ते/Relationship
कुछ लोग आपकी कार्य की सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं.जिसके चलते अपने बारे में गलत बातें सुनने को मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं