Leo Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी एक असफलता या गलती के चलते खुद को कमजोर ना माने. अपनी कमजोरी किसी के सामने व्यक्त न करें. नई तकनीकों और जानकारियों से स्वयं को अपडेट रखें. पारिवारिक मामलों में समझदारी और सूझबूझ से किए गए कार्यों के परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे. अपने विचारों में संतुलन लाएं. किसी की सफलता पर ईर्ष्या ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यक्तिगत कार्यों को लेकर दूसरे से होड़ ना करें. अपने कार्य की सफलता पर ध्यान दें.कार्य स्थल पर छोटे-छोटे लोगों के साथ सही तालमेल बनाकर रखें. कार्य क्षेत्र में ईर्ष्यालु और चापलूस लोगों से बचकर रहे. किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. जो बीत गया, उन बातों को लेकर कार्यक्षेत्र में तनाव न बढ़ाएं. नए अधिकारी के साथ सभी लोगों का परिचय हो सकता है आया हुआ अधिकारी पुराना मित्र हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health
गले में सूखापन और खराश काफी परेशानी कर सकती है. घरेलू उपचार या आयुर्वेदिक उपचार कर राहत प्राप्त कर सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पूर्व में किए धन निवेश से अच्छा मुनाफा प्राप्त होने को उम्मीद बन रही है. रुके हुए पैसों की प्राप्ति की कोशिश करें.
रिश्ते/Relationship
परिवार में संपत्ति को लेकर बंटवारे को स्थिति आ सकती है. बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह से अभी इस स्थिति को स्थगित किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं