Gemini Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: कोई महत्वपूर्ण सूचना फोन या ईमेल के द्वारा मिल सकती है. दूसरों के मामले में दखल न दे.इससे आपके मान सम्मान में कमी आ सकती है. यदि कोई सरकारी मामला लंबे समय से अटका हुआ है. तो अभी उसके पूरे होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इस बात से थोड़े परेशान हो सकते हैं. मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय की नवीनीकरण पर बात कर सकते हैं. इस व्यवसाय को लाभदायक बनाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी कार्य को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें.
व्यवसायिक/ Professional
पुराने कार्यों को लेकर परेशान हो सकते हैं. कुछ कार्यों में आ रही रुकावट कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती हैं.किसी सहकर्मी की गलती के कारण किसी अच्छे अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है. इस बात को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं. कुछ चापलूस व्यक्तियों के कारण कार्य क्षेत्र के माहौल में नकारात्मकता आ सकती है.विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ मर्यादित व्यवहार करें.किसी भी तरह का भद्दा मजाक सामने वाले को परेशान कर सकता है. कार्य की अधिकता और बढ़ते तनाव को परिवार का माहौल खराब न करने दे.
स्वास्थ्य/Health
किसी विशेष परागकण के कारण चेहरे और हाथों में खुजली हो सकती है. चिकित्सक की सलाह पर दवाई का सेवन कर सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance
जीवन साथी की कंजूसी के चलते छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान होना पड़ सकता है. जीवनसाथी बात कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
करीबी संबंधियों के आगमन से माहौल खुशनुमा हो सकता है. प्रेम संबंधों में सावधान रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं