Scorpio Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. बच्चों की संगति और गतिविधियों नजर बनाए रखें.उनकी गलती पर उन्हें डांटने की जगह प्यार से समझाने का प्रयास करें. अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें.उनको परिवार के बड़े बुजुर्ग ,बच्चों और महिलाओं से दूर रखें. जीवनसाथी की इच्छाओं को समझें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान करें.आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत करें.
व्यवसायिक/ Professional
रिसर्च, लेखन और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को अपनी योग्यता को साबित करने का मौका मिल सकता है. कार्य को पूरा करने में किसी सीनियर व्यक्ति से व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सकता है. अपने स्किल को बेहतर करने पर ध्यान दें. हर किसी की सलाह मनाने की जगह अपनी समझ पर भरोसा रखें. अपने कार्यों में आ रही परेशानियों से चिंतित हो सकते है. कुछ समय अकेले रहकर जरूरी बातें पर विचार करना फायदेमंद हो सकता है. दूसरों के योग्यता पर भरोसा करने की जगह अपनी योग्यता पर भरोसा बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा तनाव लेने से नींद प्रभावित हो सकती है.मेडिटेशन और शांत संगीत से मन को तनावमुक्त करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी मित्र की आर्थिक मदद करेंगे. परिवार के सभी सदस्यों के लिए खरीदारी कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
रिश्तो में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. साथी को स्पेस देने से सम्बन्ध संतुलित रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं