विज्ञापन

ड्राई स्किन वाले क्या करें? ये 3 बेस्ट फेस ऑयल रूखी त्वचा को देंगे पोषण, जानें कैसे करें इस्तेमाल

ड्राई स्किन के लिए मॉइस्चराइजर ही काफी नहीं है. इसके लिए आपको सही फेल ऑयल की भी इस्तेमाल करना चाहिए. यहां जानिए रूखी त्वचा के लिए सही फेस ऑयल कौन सा है.

ड्राई स्किन वाले क्या करें? ये 3 बेस्ट फेस ऑयल रूखी त्वचा को देंगे पोषण, जानें कैसे करें इस्तेमाल
ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छा तेल
file photo

आजकल धूल, प्रदूषण, तनाव और खराब लाइफस्टाल का असर स्किन पर अधिक पड़ता है. ऐसे में जिन लोगों का स्किन ड्राई है उन्हें अपनी त्वचा का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है. अगर, आपकी स्किन भी हमेशा रूखी रहती है वह अक्सर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ड्राई स्किन के लिए मॉइस्चराइजर ही काफी नहीं है. इसके लिए आपको सही फेल ऑयल की भी इस्तेमाल करना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं रूखी त्वचा को पोषण देने वाले बेस्ट फेस ऑयल कौन से हैं.

जोजोबा ऑयल

ड्राई स्किन वालों के लिए जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) अच्छा ऑप्शन है. जोजोबा ऑयल को ड्राई स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर भी कहा जाता है. यह त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, ड्राई स्किन वाले लोगों को ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता चाहिए, जिनमें जोजोबा ऑयल मौजूद हो. जोजोबा ऑयल में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को पोषण देता है और पर्यावरणीय नुकसान से बचाता है. चेहरे पर जोजोबा ऑयल को रात को सोने से पहले लगाएं.

नारियल तेल

नारियल का तेल सदियों से स्किन केयर में इस्तेमाल किया जा रहा है. ड्राई स्किन वालों के लिए नारियल तेल नेचुरल मॉइस्चराइज का काम करता है. यह त्वचा की नमी बढ़ाने में मदद करता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और लॉरिक एसिड फटी, खुरदरी और बेजान त्वचा को गहराई से नमी पहुंचाने में मदद करते हैं. चेहरे पर नारियल का तेल लगाने का सबसे सही समय रात को सोने से पहले होता है.

सूरजमुखी तेल

रूखी त्वचा के लिए सूरजमुखी का तेल एक बेहतरीन और असरदार प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है. सूरजमुखी तेल में लिनोलिक एसिड होता है, जो त्वचा की स्किन बैरियर को मजबूत बनाने का काम करता है. यह त्वचा से नमी देने का काम करता है. इसे लगाने के लिए नहाने के तुरंत बाद हल्की गीली त्वचा पर कुछ बूंदें लेकर हल्के हाथों से मालिश करें. ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट रहती है.

यह भी पढ़ें:- फिटकरी से दांत कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानिए दांतों पर जमा पीला प्लाक साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- बालों के लिए अरंडी का तेल कैसे बनाएं? हेयर ट्रीटमेंट के लिए कैस्टर ऑयल बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Oils For Dry Skin, Dry Skin, Face Oils
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com