विज्ञापन

फिटकरी से दांत कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानिए दांतों पर जमा पीला प्लाक साफ करने का आसान तरीका

दांतों की सफाई के लिए फिटकरी आपकी मदद कर सकती है. फिटकरी का सही इस्तेमाल करने से दांतों की समस्या और पीलेपन से छुटकारा मिल सकता है. यहां जानिए फिटकरी के दांत कैसे साफ करें.

फिटकरी से दांत कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानिए दांतों पर जमा पीला प्लाक साफ करने का आसान तरीका
दांतों का पीलापन कैसे साफ करें?

खराब खानपान और दांतों की सही सफाई नहीं होने से दांत पीले पड़ने लगते हैं. इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाए तो दांतों का पीलापन, बदबूदार सांस और मसूड़ों में सड़न होने लगती है. हालांकि, आज के समय में बहुत से लोग मार्केट में मिलने वाले महंगे माउथवॉश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो हमेशा सही या असरदार साबित नहीं होते. अगर, आपके दांतों में भी पीलापन है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ नेचुरल तरीके आजमा सकते है. चलिए आपको बताते हैं दांतों का पीलापन कैसे साफ करें?

दांतों का पीलापन कैसे साफ करें

दांतों की सफाई के लिए फिटकरी आपकी मदद कर सकती है. फिटकरी का सही इस्तेमाल करने से दांतों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताता कि फिटकरी के दांतों का पीलापन कैसे साफ होगा. जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च (JCDR) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिटकरी के पानी से कुल्ला करना आपके दांत और मसूड़ों के लिए अच्छा है. फिटकरी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह के अंदर बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं.

दांतों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले आधा गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी फिटकरी पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं. इसे अच्छे से मिलाकर इस पानी से दिन में 1-2 बार कुल्ला करें. इस पानी को पीना नहीं है, सिर्फ कुल्ला करना है. इस तरह का रोजाना इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा. फिटकरी का इस्तेमाल केवल कुल्ला करने के लिए करें, इसे सीधे दांतों पर रगड़ें नहीं. इससे इनेमल को नुकसान हो सकता है.

मंजन के रूप में इस्तेमाल करें

फिटकरी का इस्तेमाल सिर्फ कुल्ला करने के लिए नहीं, मंजन के रूप में भी किया जा सकता है. फिटकरी को तवे पर हल्का भून लें, ताकि उसका सारा पानी सूख जाए. ठंडा होने के बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें. एक चुटकी इस पाउडर को अपने टूथब्रश पर लें और बहुत हल्के हाथों से 2 मिनट तक दांतों पर रगड़ें.

फिटकरी और नमक

ब्रश करने के बाद आप, आधे चम्मच लौंग के तेल में फिटकरी का पाउडर लें और उसमें नमक नमक मिलाएं. अब इस मिश्रण से अपने दांतों को साफ करें. इससे दांतों पर जमा टर्टल आसानी से निकल जाता है.

यह भी पढ़ें:- 118 से 84 Kg, इस व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कैसे कम किया, एक्सपर्ट से जानिए

यह भी पढ़ें:- Nail Extensions कराने से बार-बार टूट रहे हैं नाखून? जानिए कमजोर नाखूनों को टूटने से कैसे बचाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fitkari, Alum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com