Virgo Tarot Card Horoscope 27 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जीवन में सकारात्मक बदलाव आते नजर आएंगे.परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ तीर्थ यात्रा तैयारी कर सकते हैं.संतान की विदेश में पढ़ने की इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है. परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा. प्रिय के साथ विवाह की इच्छा परिजनों के सामने रख सकते हैं. जल्द ही सबकी सहमति प्राप्त हो जाएगी.इस बात का विश्वास मन में बढ़ सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है. लंबे समय से नौकरी में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. नौकरी के साथ व्यवसाय को लेकर कुछ अच्छे विकल्प सामने आ सकते हैं.आलोचना करने वाले से सहकर्मियों से दूरी बनाएं. परिवार की निजी बातें किसी के साथ कार्य क्षेत्र में साझा ना करें.इससे आपकी गलत छवि सामने वाले के मन में बन सकती है. विदेश भ्रमण की योजना बन सकती है. किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health
मौसम बदलने से बुखार और बदन दर्द हो सकता है. बाहर के खान-पान से दूरी रखें और पर्याप्त आराम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी. अच्छे संस्थान में दाखिले को लेकर धन की व्यवस्था कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं