Taurus Tarot Card Horoscope 27 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में निष्पक्षता बनाए रखें. सही-गलत का फैसला अपनी सोच समझ से करें. प्रॉपर्टी के विवाद में किसी जानकार की मध्यस्थता से फायदा मिल सकता है. बच्चों के व्यवहार में आ रहे परिवर्तन के चलते,उन्हें अनुशासन और सही व्यवहार समझाने की आवश्यकता पड़ सकती है. यदि किसी मामले में आप से समाधान दिया जा रहा है.तो पक्षपात पूर्ण रवैया न रखें. जीवनसाथी के उकसाने पर किसी सदस्य से अनबन हो सकती है. बिना सच्चाई जाने किसी पर आरोप न लगाएं.
व्यवसायिक/ Professional
ऑफिस में हो रहे किसी विवाद में आपसे निष्पक्ष राय ली जा सकती है.इस स्थिति में किसी किसी भी तरह का पक्षपात पूर्ण व्यवहार ना करें. नए एग्रीमेंट साइन करने से पहले सभी शर्तें जरुर पढें.यदि किसी शर्त में संदेह हो रहा है. तो पहले अपने संदेश को शांत करने का प्रयास करें.सही नियम और पारदर्शिता आपके कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. छोटी-छोटी बातों को लेकर कार्यस्थल का माहौल बिगड़ सकता है.अपने व्यवहार में परिपक्वता लाएं.
स्वास्थ्य/Health
तनाव कम करने के लिए प्राणायाम या ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं. योगा का दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
बच्चों के बढ़ते खर्चों को सीमित करें.उन्हें जरूरतों और फिजूलखर्ची में अंतर बताए.
रिश्ते/Relationship
रिश्तो में बराबरी और सम्मान बनाए रखें. जीवनसाथी की प्राइवेसी में जरूर से ज्यादा दखल ना दे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं