हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है. एक साल में कुल 24 एकादशी आती हैं, जिनका अपना-अपना अलग महत्व माना जाता है. इन्हीं में से एक है इंदिरा एकादशी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण करने से उनका आशीर्वाद भी मिलता है. हालांकि, इंदिरा एकादशी की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी कब है, साथ ही जानेंगे इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा-
इंदिरा एकादशी कब है?
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर को रात 2 बजकर 7 मिनट पर होगी. इसका समापन 7 अक्टूबर की रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्टूबर को रखा जाएगा.
इंदिरा एकादशी पूजा शुभ मुहूर्तइंदिरा एकादशी के दिन सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इस समय आप पूजा या कोई भी अन्य शुभ काम कर सकते हैं. इसके अलावा सुबह 6 बजकर 17 मिनट से रात 10 बजकर 17 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.
भगवान विष्णु के साथ करें पितरों की भी पूजाइंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने का भी विधान है. साथ ही इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान करना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे पितृ दोष से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. ऐसे में आप अपनी क्षमता के अनुसार इंदिरा एकादशी के दिन जरूरतमंदों को भोजन, कपड़ों या धन का दान कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: आज से कनागत शुरू, जानें श्राद्ध की तारीखें, पितृपक्ष में क्या करें-क्या न करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं