विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: पुराने काम निपटाना रहेगा फायदेमंद, बेवजह की भागदौड़ से बचें

Gemini Tarot Card Horoscope 27 September: The Moon की ऊर्जा अपनी ऊर्जा को सही कार्यों में लगाने से अच्छी सफलता की प्राप्ति, कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां आने से कार्यभार बढ़ने की संभावना और किसी के विवाद पर कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया न देने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: पुराने काम निपटाना रहेगा फायदेमंद, बेवजह की भागदौड़ से बचें
Gemini Aaj Ka Rashifal 27 September 2026 | Mithun Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 27 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: पुराने कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें.अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कार्य में लगाने से बचें.पूर्व में की गई मेहनत का अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. पड़ोस के किसी व्यक्ति की बदतमीजी के चलते विवाद हो सकता है. सामने वाले की बातों पर कोई प्रतिक्रिया न दें.इस समय विवादों से दूर रहें और गुस्से पर कंट्रोल रखें.अचानक से कुछ खर्च सामने आने से परिवार का बजट बिगाड़ सकता है. बच्चों की गतिविधियों को ध्यान दें.उनकी अच्छी आदतों की सराहना अवश्य करें. इससे उनके व्यवहार में सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा. 

व्यवसायिक/ Professional

अभी किसी भी नए कार्य को शुरू करने से बचें.जल्दबाजी में फैसला लेने की जगह सही समय का इंतजार करें. कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारियां सामने आने से कार्यभार भर सकता है. इस समय व्यस्तता अधिक होने से ओवर टाइम करने की स्थिति निर्मित हो सकती है. पारिवारिक व्यवसाय में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं. इससे व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है. मित्र के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर सकते हैं. प्रॉपर्टी की खरीद फ़रोख्त के समय दस्तावेजों की अच्छे से जांच करें. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम में हो रहा सर्द-गर्म बदलाव तबीयत बिगड़ सकता है. सादा और स्वच्छ भोजन करें और पर्याप्त पानी पिए. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. उधार देते समय लिखित कार्रवाई जरूर करें. 

रिश्ते/Relationship

प्रेम संबंध में किसी व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण कड़वाहट बढ़ सकती है. प्रिय से स्पष्ट बातचीत कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com