विज्ञापन

भगवान विष्णु के 5 मंत्र, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के मंत्रों का रोजाना जाप करना बहुत अच्छा माना जाता है. यहां पढ़ें भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्र, जो जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाने में मदद करते हैं.

भगवान विष्णु के 5 मंत्र, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी
विष्णु मंत्र
file photo

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को संसार का पालनकर्ता माना जाता है. दुनिया भर में विष्णु भगवान की पूजा की जाती है और भक्त कई विशेष दिनों पर व्रत भी रखते हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के मंत्रों का रोजाना जाप करना बहुत अच्छा माना जाता है. ये मंत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है और व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाने में मदद करते हैं. ये मंत्र मन को शांत करने और ईश्वर से दिव्य संबंध स्थापित करने में मदद करते हैं. चलिए आपको बताते हैं विष्णु भगवान के शक्तिशाली मंत्र.

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

इस मंत्र का अर्थ है कि मैं भगवान वासुदेव यानी श्री विष्णु को नमन करता हूं, जो सभी प्राणियों के हृदय में निवास करते हैं. यह मंत्र सभी जीवों के प्रति प्रेम, दया और करुणा की भावना विकसित करने में मदद करता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसके नियमित जाप से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं और मन को शांति व सकारात्मक एनर्जी आती है.

ॐ नमो नारायणाय

इस मंत्र का अर्थ है, मैं सर्वशक्तिमान भगवान नारायण को नमन करता हूं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का श्रद्धा और भक्ति के साथ जाप करने से व्यक्ति को अपने गलत कर्मों से मुक्ति पाने की प्रेरणा मिलती है. ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों को वैकुंठ धाम प्राप्त होता है, जो उनका दिव्य लोक माना जाता है.

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

मैं भगवान विष्णु को नमन करता हूं, जो संसार के भय और दुखों को दूर करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप मन को शांति देता है. ऐसा माना जाता है कि इसके नियमित पाठ से भय, चिंता और नकारात्मक विचारों से राहत मिलती है. व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार होता है.

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे।
 वासुदेवाय धीमहि।
 तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

इस मंत्र का अर्थ है, मैं भगवान विष्णु का ध्यान करता हूं. हे वासुदेव, मुझे बुद्धि और सही सोच प्रदान करें. भगवान विष्णु मेरे मन को ज्ञान, विवेक और प्रकाश से भर दें. इसके साथ ही मुझे हमेशा सही रास्ता दिखाएं. विष्णु गायत्री मंत्र को हिंदू धर्म में पवित्र और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का नियमित जाप मन में भय, भ्रम और नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें:- Pitru Paksha 2026: पिंडदान और श्राद्ध के लिए दिल्ली से गया कैसे पहुंचे, यहां जानिए रूट और पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishnu Mantra, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com