Cancer Tarot Card Horoscope 27 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: धैर्य और समझदारी से परिवार की बड़ी से बड़ी समस्या को सुलझाया जा सकता है. बच्चों के व्यवहार में आ रहे बदलावों को गुस्से की जगह प्यार से समझे. भावनात्मक व्यवहार को सीमित रखें. किसी को आपकी भावनाओं का गलत फायदा ना उठने दे. किसी करीबी संबंधी की आर्थिक मदद करने से पहले अपने बजट पर ध्यान जरूर दें.गलतफहमियों सुधारने का प्रयास करें. पुराने लोगों से मेलजोल बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional
समाज सेवा और परामर्श के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. नई परियोजना में आ रही परेशानी को अपने शांत व्यवहार से सुलझाने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हो.अधिक उत्तेजना हृदय की गति अनियमित कर सकती है.कार्य स्थल पर कुछ बदलाव की आवश्यकता की बात उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनों से कर सकते हैं. आपकी राय को गंभीरता से लिया जा सकता है. साक्षात्कार में दिए गए संतुलित और समझदारी पूर्ण जवाब से अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
नींद की कमी के चलते थकान और आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ सकते हैं.कार्य का तनाव कम कर पर्याप्त आराम लें.
आर्थिक स्थिति/Finance
नौकरी में वेतन वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.संबंधियों के साथ पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें.
रिश्ते/Relationship
परिवार में कन्या शिशु के आगमन से बड़े जश्न की तैयारी की जा सकती है. सभी लोग इस जश्न की तैयारी में व्यस्त रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं