हर किसी महिला का सपना होता है कि वह लंबे नाखून रखे. नाखूनों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए मैनीक्योर की जरूरत भी होती है. आज से समय में आर्टिफिशियल नेल एक्सटेंशन का चलन भी बहुत हो गया है, जो लंबे, बेदाग नाखून पाने का एक आसान तरीका है, लेकिन नेल एक्सटेंशन हटाने के बाद अगर आपके नाखून पतले, कमजोर, आसानी से मुड़ने वाले या दर्द महसूस कराने वाले हो गए हैं, तो आपको अपने नाखूनों के बारे में सोचना चाहिए. क्योंकि, नया जेल कोट लगवाने से नाखून ऊपर से फिर से चमकदार और सुंदर दिख सकते हैं, लेकिन इससे अंदर की समस्या छिप जाती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं नेल एक्सटेंशन के बाद कमजोर नाखूनों को टूटने से कैसे बचाएं.
नाखूनों पर फाइलिंग
नाखून के ऊपर की परत केराटिन नामक प्रोटीन की कई परतों से बनी होती है. जब नाखूनों को जरूरत से ज्यादा घिसाई और फाइलिंग की जाती है, तो इन परतों को नुकसान होने लगता है और इसके कुछ हिस्से हटने लगते हैं. इससे नाखून पतले, कमजोर और आसानी से टूटने या फटने वाले हो सकते हैं. ऐसे में नाखूनों की फाइलिंग कम करानी चाहिए. इसके साथ ही नाखूनों को कुछ समय के लिए कोटिंग के बिना रखना चाहिए, ताकि वे अपनी प्राकृतिक मजबूती बनाए रख सकें.
मैनीक्योर हटाने का तरीका
हर किसी को जेल मैनीक्योर लगवाने के साथ-साथ उसे सही तरीके से हटाना भी आना चाहिए. जब जेल नेल पॉलिश किनारों से निकलने या उखड़ने लगती है, तो कई लोग उसे खींचकर निकाल लेते हैं. ऐसा करने पर जेल के साथ-साथ प्राकृतिक नाखून की ऊपरी परत भी निकल सकती है, जिससे नाखून कमजोर हो जाते हैं. इससे बचने के लिए जेल को जबरदस्ती खींचकर हटाना नहीं चाहिए.
क्यूटिकल्स
नाखूनों के आसपास की पतली त्वचा, जिसे क्यूटिकल कहा जाता है. जिसका ध्यान नहीं रखा जाता है. इसका काम नाखून और त्वचा के बीच की जगह को सेफ रखना होता है, ताकि बैक्टीरिया और संक्रमण अंदर न जा सके. अगर, इसे काट दिया जाए या बहुत ज्यादा पीछे कर दिया जाए, तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.
नाखूनों को टूटने से बचाने के उपाय
नाखूनों को रेस्ट दें- नेल एक्सटेंशन हटाने के बाद कम से कम 2 से 4 हफ्ते तक दोबारा नेल एक्सटेंशन या जेल पॉलिश नहीं करवाना चाहिए.
नाखून छोटे रखें- नेल एक्सटेंशन हटाने के बाद कुछ समय तक नाखूनों को छोटे रखें, जब तक नाखून मजबूत नहीं होते.
क्यूटिकल ऑयल और मॉइस्चराइजर- रोजाना रात को बादाम के तेल, नारियल तेल या क्यूटिकल ऑयल से नाखूनों की हल्की मालिश करें.
हेल्दी डाइट- खानपान में प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन्स से भरपूर चीजों का सेवन करें.
यह भी पढ़ें:- थर्मस को कैसे साफ करें? स्टेनलेस स्टील बोतल की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय
यह भी पढ़ें:- सिर्फ स्किनकेयर नहीं, बॉडी केयर भी है जरूरी, सोने से पहले करें ये Body Care, मिलेगी सुकून भरी नींद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं