विज्ञापन

DIY Hacks: कूड़े में मत फेंकिए ऑनलाइन शॉपिंग वाले डिब्बे, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, घर में आएंगे बहुत काम

आज हम आपको ऐसे 3 हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप ऑनलाइन डिलीवरी वाले बॉक्स को इस्तेमाल कर सकते हैं. ये घर में भी बहुत काम आएंगे.

DIY Hacks: कूड़े में मत फेंकिए ऑनलाइन शॉपिंग वाले डिब्बे, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, घर में आएंगे बहुत काम
खाली डिलीवरी बॉक्स को कैसे रियूज करें?
Photo Credit: NDTV

DIY Delivery Box Hacks: आजकल के डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत ही ज्यादा आसान हो गया है. कपड़ों से लेकर डेली यूज की लगभग हर सामान घर बैठे मंगाया जा सकता है. ऐसे में डिलीवरी के खाली डिब्बे भी काफी ज्यादा घर में इकट्ठे हो जाते हैं. अधिकतर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और मेहनत से इन कार्डबोर्ड बॉक्स को कई यूजफुल चीजों में बदलाजा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 3 हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप ऑनलाइन डिलीवरी वाले बॉक्स को इस्तेमाल कर सकते हैं. ये घर में भी बहुत काम आएंगे.

1. बना लें जूतों-चप्पल का ऑर्गनाइजर

अगर आपके पास कई छोटे डिलीवरी बॉक्स पड़े हैं, तो उनसे जूते-चप्पल रखने का शानदार ऑर्गेनाइजर बनाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले बॉक्स के ऊपर वाले फ्लैप्स हटा दें और उन्हें एक-दूसरे के ऊपर मजबूती से जोड़ दें. चाहें तो बॉक्स को पुराानी गिफ्ट रैपिंग शीट या बचे हुए वॉलपेपर से कवर कर दें. इससे ऑर्गेनाइज़र ज्यादा साफ-सुथरा और खूबसूरत दिखेगा.

2. बना लें चार्जर रखने के लिए स्टोरेज बॉक्स

अगर आपके केबल, एडेप्टर और पुराने चार्जर बिखरे पड़े रहते हैं तो उनके लिए आप इन डिलीवरी बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए ढक्कन वाला एक मजबूत बॉक्स लें और बचे हुए कार्डबोर्ड की मदद से उसके अंदर छोटे-छोटे हिस्से बना लें. फििर हर हिस्से पर लेबल लगा दें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको सही केबल या चार्जर आसानी से मिल जाए. इससे एक बेहद सुंदर स्टोरेज बॉक्स बनकर तैयार हो जाएगा. इसे आप अपने ऑफिस में भी रख सकते हैं.

3. पेन, पेंसिल रखने के लिए करें इस्तेमाल

स्टेशनरी का सामान जैसे पेन, पेंसिल, नोटबुक रखने के लिए इन डिब्बों का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप बॉक्स के अंदर कार्डबोर्ड से अलग-अलग खांचे भी बना सकते हैं, जिससे सामान व्यवस्थित रहेगा. साथ ही इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप बॉक्स को कलरफुल कागज या कपड़े से भीी कवर कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा सूखा हुआ और साफ डिब्बे का ही इस्तेमाल करें.
  • अगर कोई बॉक्स गीला हो गया है, उसमें फफूंदी लग गई है या वह बहुत ज्यादा खराब हो चुका है, तो उसका इस्तेमाल न करें.
  • भारी सामान रखने के लिए हमेशा मजबूत और मोटे कार्डबोर्ड वाले बॉक्स चुनें.

यह भी पढ़ें: पर्दे की जगह खिड़की पर बनाएं ये खूबसूरत DIY, घर में रोशनी भी आएगी और प्राइवेसी भी रहेगी बरकरार

यह भी पढ़ें: कपड़ों से जंग का निशान कैसे साफ करें? इस आसान ट्रिक से एक ही बार में साफ हो जाएगा दाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks, Reuse Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com