विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में बढ़ सकते हैं नए मौके, सोच-समझकर लें हर फैसला

Taurus Tarot Card Horoscope 22 September: The Hermit की ऊर्जा अपनी मेहनत और समझदारी को दिखाने के अवसर प्राप्त करने का प्रयास, गोपनीय बातों को किसी के साथ साझा न करने की सोच और समय के अनुकूलता का लाभ उठाकर अपनी काबिलियत और योग्यता का सही प्रदर्शन कर सामने वालों पर प्रभाव डालने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में बढ़ सकते हैं नए मौके, सोच-समझकर लें हर फैसला
Taurus Aaj Ka Rashifal 22 September 2026 | Vrishabh Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: बच्चों के शादी से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं. समय की अनुकूलता का पूरा लाभ उठाएं. अपनी योजनाएं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता पड़ सकती है. मेहनत से कदम पीछे ना हटाए. किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से पारिवारिक मामलों में बनी हुई परेशानियों को सुलझाया जा सकता है. अपने कार्यों को करते समय पूरे आत्मविश्वास से लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित रखें. बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional

जरूर से ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी खड़ी कर सकता है. व्यवसाय में बड़े ऑर्डर के मिलने की संभावना बन रही है. इस समय अपनी काबिलियत को दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है.अपनी योग्यता और कार्यशाली से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं. किसी योजना पर कागजों को तैयार करते समय सावधानी रखें. फाइल वर्क में गलती होने से नौकरी में परेशानी हो सकती है. किसी के साथ कार्य संबंधी गोपनीय बात साझा कर आप अपने अधिकारियों  का विश्वास तोड़ सकते हैं. ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे बाद में पछताना पड़े.

स्वास्थ्य/Health

मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव महसूस कर सकते है. भारी वजन उठाने या अधिक कार्य करने से कुछ समय दूर रहे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

परिवार में बजट संबंधी चर्चा हो सकती है. बजट में आवश्यक खर्चों को प्राथमिकता पर रखेंगे.

रिश्ते/Relationship

अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करें.सभी की समस्याएं सुने और उनके समाधान को निकालने का प्रयास करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com