सावन का महीना आते ही त्योहारों की रौनक बढ़ने लगती है. साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो रही है. इसके बाद रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इसके साथ ही अन्य त्योहारों की शुरुआत भी हो जाएगी. इस दौरान महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं. मेहंदी भी इसी श्रृंगार का एक खास हिस्सा मानी जाती है. हाथों में लगी सुंदर मेहंदी न सिर्फ साज-सज्जा को पूरा करती है, बल्कि यह शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स की फोटोज लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
फ्लोरल पैटर्नइस तरह के मेहंदी डिजाइन्स कभी ओल्ड फैशन नहीं लगते. छोटे-छोटे फूल और पत्तियों का पैटर्न हाथों को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है. यह डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है. ऐसे में आप इन डिजाइन्स में से एक को चुन सकते हैं.

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

अगर आपके पास समय कम है, तो आप सिर्फ उंगलियों पर भी मेहंदी लगा सकते हैं. ये डिजाइन बेहद सिंपल होते हुए भी मॉडर्न और यूनिक लगते हैं.


(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)
मंडला डिजाइन
हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों तरफ सिंपल डिजाइन तैयार किए जाते हैं. यह डिजाइन कम समय में बन जाता है और ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देता है.

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी में हाथ को पूरी तरह भरने की बजाय बेल और फ्लॉवर पैटर्न बनाए जाते हैं. आप इन डिजाइन्स में से किसी एक को चुनकर अपने हाथों को सजा सकते हैं-

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं