विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: हर चुनौती में छिपा होगा नया मौका, धैर्य बनाए रखना होगा जरूरी

Cancer Tarot Card Horoscope 22 September: Seven of pentacles की ऊर्जा नतीजे के तुरंत प्राप्त न होने पर निराश होने से बचने का प्रयास, अपने कार्यों और कार्य शैली का विश्लेषण करने की आवश्यकता और मुश्किलों में भी अच्छे अवसर ढूंढने की योग्यता की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन रिश्तो,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: हर चुनौती में छिपा होगा नया मौका, धैर्य बनाए रखना होगा जरूरी
Cancer Aaj Ka Rashifal 22 September 2026 | Kark Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: यदि किसी पारिवारिक मामले में तुरंत नतीजा सामने ना आए, तो निराश ना हो. कुछ नतीजा थोड़े समय के बाद सामने आते हैं. परिवार के खर्चों को लेकर बचत और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें. किसी आवश्यक वस्तु को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सकती है.पूर्व के कुछ कार्यों के परिणाम अपेक्षा अनुसार न होने के कारण मन विचलित हो सकता है.इस स्थिति में अपने कार्यों और कार्य शैली का विश्लेषण अवश्य करें.पूर्ण सफलता न मिलने पर विचारों में नकारात्मकता ना आने दे. पुनः प्रयास से मन मुताबिक सफलता मिल सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण परियोजना में किसी बड़े नुकसान के चलते अच्छी सफलता की प्राप्ति की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.इस स्थिति में नुकसान हो सकता है.मनचाही सफलता की प्राप्ति न होने से तनाव बढ़ सकता है. इस स्थिति में विचारों में उथल-पुथल बढ़ सकती है. नुकसान के बावजूद आगे बढ़ना और कार्यों को पुनः व्यवस्थित कर सामान्य बनाने का प्रयास आपके आत्मविश्वास और मनोबल को प्रदर्शित कर सकता है.आसपास की परिस्थितियों को नजरअंदाज ना करें. मुश्किलों में भी अवसर ढूंढे जा सकते हैं.विचारों में एकाग्रता लाकर प्रयास करें, बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. 

स्वास्थ्य/Health

घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर रखें. बदलते मौसम के चलते सर्दी -जुकाम की समस्या बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

जरूर से ज्यादा खर्चा जमा पूंजी को कम कर सकता है.आय और व्यय में संतुलन बनाने से इस समस्या से बाहर निकाल सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

परिवार के साथ खुशियों को साझा कर सकते हैं.नौकरी में तरक्की खुशियों को दुगना कर सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com