Leo Tarot Card Horoscope 02 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जब जीवन में चारों तरह अंधेरा नजर आए. तब ईश्वर पर आपकी आस्था और विश्वास एक पतली आशा की किरण की तरह जीवन में आती नजर आती है. इस समय अपने विश्वास को मजबूती से बनाए रखें. चारों तरह के वातावरण को लेकर सावधान रहें. किसी पारिवारिक समस्या को लेकर चिंतित हो सकते हैं. परिवार की सभी सदस्यों से समस्या से बाहर निकलने में विचार विमर्श करें. जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत आपके और परिवार दोनों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है.समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं. इस समय बाहरी गतिविधियों को टालकर परिवार की आर्थिक समस्याओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा.
व्यावसायिक/ Professional
व्यवसाय में स्थिरता आती नज़र आएगी. इस समय नयापन लाने के लिए कुछ अन्य योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं अपनी कारोबारिक गतिविधियों की जानकारी ज्यादा लोगों के साथ साझा न करें. आवश्यक जानकारी को गोपनीय बनाएं रखना बेहतर रहेगा. कोई करीबी व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है. अति उत्साह में आकर अपनी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा ना करें. निजी जीवन और कार्यों को व्यवस्थित करें, अन्यथा इसका असर व्यवसाय या कार्य पर पड़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health
शरीर में कहीं दर्द या सूजन बनी हो, तो उसे नजर अंदाज न करें. जरूरत होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी भी तरह की आर्थिक लाभ या भविष्य की आर्थिक योजना को लेकर अति उत्साहित ना हो. अति उत्साह में कई बार गलतियां हो सकती है.
रिश्ते/Relationship
पारिवारिक मामले में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें. परिवार का सहयोग और समर्थन कार्यों में लाभदायक रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं