विज्ञापन

बालों को काला करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट से जान लें

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट शाइनी लिनु ने उम्र से पहले सफेद होते बालों का काला करने के लिए कुछ तेल बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

बालों को काला करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट से जान लें
बालों को काला करने के लिए कौन सा तेल लगाएं?
(Photo Credit: NDTV)

उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है. लेकिन आज के समय में लोग कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से परेशान रहने लगे हैं. ऐसे में इन्हें छिपाने के लिए फिर वे अलग-अलग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन डाई में मौजूद केमिकल समय के साथ बालों को ड्राई और बेजान बनाने लगते हैं. ऐसे में बालों को काला करने के लिए आप कुछ नेचुरल तरीके भी आजमाकर देख सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट शाइनी लिनु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बालों का काला करने के लिए कुछ तेल बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

शाइनी लिनु बताती हैं, आयुर्वेद में समय से पहले बाल सफेद होने की स्थिति को पालित्य कहा जाता है. इसके पीछे कई अलग-अलग कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. आप अपने बालों को काला करने के लिए भृंगराज तेल, नीलिभृंगादि तेल और त्रिफलादि तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

बालों को काला करने के लिए भृंगराज तेल कब लगाएं?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट कहती हैं, अगर आपको अपने सिर की त्वचा में गर्मी महसूस होती है, तनाव ज्यादा रहता है या बाल भी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो इस स्थिति में भृंगराज तेल लगाएं. आयुर्वेद में भृंगराज का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है. 

आयुर्वेद के अनुसार, पित्त दोष के असंतुलन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने से बालों का रंग तय करने वाले पिगमेंट मेलिनन कम होने लगते हैं, जिससे बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं. भृंगराज का तेल बढ़ा हुए पित्त को शांत करने में मदद करता है.  

बालों को काला करने के लिए नीलिभृंगादि तेल कब लगाएं?

एक्सपर्ट कहती हैं, अगर आपके बाल सफेद होने के साथ-साथ पतले भी हो रहे हैं, तो नीलिभृंगादि तेल का इस्तेमाल करें. इस तेल में नीलगिरी और आंवला जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ये बालों की चमक बनाए रखने और बालों की डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं.

बालों को काला करने के लिए त्रिफलादि तेल कब लगाएं?

इन सब से अलग अगर बाल सफेद होने के साथ बहुत रूखे और बेजान दिखने लगे हैं, साथ ही बाल उलझते हैं और सिर की त्वचा भी ड्राई रहती है, तो त्रिफलादि तेल का इस्तेमाल करें. ये तेल स्कैल्प और बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है. इससे सूखे और बेजान बालों की देखभाल में मदद मिल सकती है, साथ ही सफेद बाल काले भी होने लगते हैं. 

हफ्ते में कितनी बार लगाएं तेल?

एक्सपर्ट हफ्ते में 2 बार करीब 45 मिनट के लिए बालों में तेल लगाने की सलाह देती हैं. तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं. बहुत जोर से मसाज न करें, इसके बाद 45 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह बस 5 मिनट मलासन में बैठकर पानी पीने से क्या होता है? योग गुरु से जान लें फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Oil, White Hair, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com