Aquarius Tarot Card Horoscope 02 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:अपनी बातों का महत्व बनाए रखें झूठ बोलना और घुमा फिरा कर बातें करने की आदत में बदलाव लाए. किसी को नीचा दिखाने का प्रयास न करें. परिवार में सभी व्यक्तियों का सहयोग कर रिश्तो में मधुरता बनाए रखें. अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां से मुंह न मोड़. समस्या होने पर परिवार के बड़े व्यक्ति से बात करें. बातचीत में किसी के साथ अपशब्दों का प्रयोग ना करें. यदि कोई कार्य आपकी क्षमता से बाहर है, तो उसे लेकर टालमटोल की स्थिति ना बनाएं.स्पष्ट बात करके स्वयं को शर्मिंदगी से बचा सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में किसी बड़ी परियोजना की महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा ना करें. बातों-बातों में ऐसी कोई बात किसी से ना करें. जो उसको दु:ख पहुंचाएं. बातचीत करते समय अपने शब्दों और शैली पर ध्यान दें. किसी की गलत बात का समर्थन न करें. क्षमता से बाहर कार्य होने की स्थिति में अपनी बात स्पष्ट रूप से बोले.किसी कार्य की जिम्मेदारी लेकर बाद में उसे टालने का प्रयास न करें. विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ रिश्ते में मर्यादा बनाए रखें. किसी के बातों को लेकर व्यर्थ की बहस न करें.
स्वास्थ्य/Health
किसी नुकीली वस्तु से कार्य करते समय जल्दबाजी न करें. पहले कार्य को शांतिपूर्वक पूरा करें और फिर अन्य कार्य को करने की शुरुआत करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी बड़ी संपत्ति की खरीद को लेकर परिजनों से बातचीत कर सकते हैं. संपत्ति से संबंधित का जो की जांच पड़ताल खरीदी से पहले अवश्य करें.
रिश्ते/Relationship
जो कार्य आपकी क्षमता से बाहर है .उसे पूरा करने का वादा किसी के साथ ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं