विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: मेहनत का फल देर से मिलेगा, निराश होने से बचें

Pisces Tarot Card Horoscope 02 October: Four of swords की ऊर्जा मेहनत से समझौता और अनैतिक कार्यों से दूरी,प्रभावशाली व्यक्ति से मित्रता का लाभ और किसी के विचारों को स्वयं पर हावी न होने देने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: मेहनत का फल देर से मिलेगा, निराश होने से बचें
Pisces Aaj Ka Rashifal 02 October 2026 | Meen Tarot Card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 02 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए मेहनत से समझौता नहीं किया जा सकता है. सही समय पर सही कार्य को लेकर की गई मेहनत अच्छे प्रतिफल अवश्य लगती है. यदि प्रतिफल मिलने में देरी हो रही हो,तो असंतुष्ट ना हो. कुछ कार्यों के प्रतिफल देर से ही प्राप्त होते हैं. परिवार के साथ समय बिताए ,अपने कार्यों और परिवार दोनों के महत्व को समझने का प्रयास करें. किसी एक को दूसरे पर हावी न होने दे. कार्यों को व्यवस्थित करने की कोशिश को प्राथमिकता पर रखें.अस्त - व्यस्त जीवन और कार्यों के चलते स्वयं के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है. इस समय प्रिय के साथ रिश्ते को लेकर चिंता हो सकती है. सामने वाले का बदलता स्वभाव परेशानी ला सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलने से परेशानी अनुभव हो सकती है.इस समय कार्य को व्यवस्थित कर सही तरीके से पूरा करने के योजना बना सकते हैं.कुछ सहयोगियों के साथ एक अच्छी टीम को बनाकर कार्य की शुरुआत करें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव के चलते कार्य को सही समय तक पूरा करने को लेकर उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हो सकते हैं. इस समय अपना पूरा ध्यान कार्य को पूरा करने में लगाएंगे.व्यवसाय में साझेदार को लेकर किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं.कुछ प्रतिस्पर्धी लोगों के हस्तक्षेप के चलते किसी ऑर्डर के हाथ से निकलने की आशंका हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम में आए बदलाव को नजर अंदाज न करें. अपने दिनचर्या और खान-पान को मौसम के अनुसार परिवर्तित करना बेहतर रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी से लिया उधार समय पर चुकाए. इससे आपकी  छवि सामने वाले पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगी. 

रिश्ते/Relationship

गलत लोगों की संगति से दूर रहे .अपने आसपास के वातावरण को लेकर अनभिज्ञ ना रहे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com