विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: धैर्य से सुलझाएं परेशानी, फिजूलखर्ची से बचें

Aries Tarot Card Horoscope 02 October: Knight of pentacles की ऊर्जा रुके हुए पैसे के वापस मिलने से राहत,किसी की बात पर विपरीत प्रतिक्रिया न देने पर विचार व्यवसाय के अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो ,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: धैर्य से सुलझाएं परेशानी, फिजूलखर्ची से बचें
Aries Aaj Ka Rashifal 02 October 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 02 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: उधार दिया या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी तरह की परेशानी आने पर धैर्य रखें और शांत तरीके से समाधान निकालें. अहंकार और गुस्से में किसी से उलझे नहीं. दूसरों को प्रभावित करने के लिए फिजूलखर्ची न करें. ननिहाल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है. इस समय किसी की बातों को लेकर विपरीत प्रतिक्रिया न दे. संतान की पढ़ाई से जुड़ी चिंता से राहत मिल सकती है. समझदारी और सूझबूझ से काम लेने पर परिस्थितियां बदल सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय की अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े कामों में सावधानी रखें.अन्यथा परेशानी हो सकती है. मुश्किल स्थितियों में व्यवसाय में साझेदार के साथ रिश्ते मजबूत बनाए रखें. प्रतिस्पर्धी लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. नौकरी में किसी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके फायदे समझें. किसी योजना को लेकर बातचीत के दौरान अपने तथ्य तैयार रखें. जिससे अपनी बात को स्पष्ट रूप से समझा सके. 

स्वास्थ्य/Health:

खानपान के साथ व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें. इम्युनिटी को मजबूत बनाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिल सकती है.दिखावे में फिजूलखर्ची न करें.

रिश्ते/Relationship:

परिवार पर आए किसी भी मुसीबत के समय अपनी हिम्मत बनाए रखें.इससे रिश्ते में मधुरता आएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com