विज्ञापन

Hair Care Tips : नार‍ियल पानी पीने के बाद बचे नार‍ियल को फेंके नहीं, घर पर यूं न‍िकाले तेल

घर पर बालों के लिए तेल कैसे बनाएं? नार‍ियल पानी पीकर फेंक देते हैं, तो अब हरे रंग के नार‍ियल से घर पर ही तैयार करें प्‍योर नार‍ियल तेल. 15 द‍िन इस तेल को लगाने से बाल हो जाएंगे लंबे, काले और घने.

Hair Care Tips : नार‍ियल पानी पीने के बाद बचे नार‍ियल को फेंके नहीं, घर पर यूं न‍िकाले तेल
घर पर नारियल तेल कैसे बनाएं.
Photo Credit: NDTV

नारियल पानी पीने के बाद अंदर बचा हुआ सफेद गूदा अकसर बेकार समझकर फेंक देते हैं लोग. लेकिन ये ही गूदा आपके Hair Care Routine में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. ताजे नारियल के इस सफेद हिस्से से घर पर नार‍ियल का तेल तैयार क‍िया जा सकता है. सच तो ये है क‍ि नारियल पानी गर्मियों में पसंद किए जाने वाले पेय में से एक है और लोग इसे ताजगी और एनर्जी के लिए पीते हैं. इसके लिए अक्सर ताजा हरा नारियल खरीदते हैं. पानी निकालने के बाद बची नारियल की मलाई या गूदे को फेंकने के बजाय उससे तेल तैयार करने का यह घरेलू तरीका आजमाकर देख‍िए. घर का बना तेल लगाएंगे, तोआपके बाल काले, घने और लंबे हो जाएंगे. चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि पीने वाले नार‍ियल से कैस नार‍ियल का प्‍योर तेल घर पर बनाएं. 

5 Best Hair Oils for Hair Fall Control and Stronger Hair

5 Best Hair Oils for Hair Fall Control and Stronger Hair
Photo Credit: Pexels

ताजे नारियल से म‍िनटों में न‍िकाल‍िए तेल 

घर पर नारियल का तेल तैयार करने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी आपको.  नार‍ियल का तेल बनाने का यह है पूरा तरीका. 
 

1. पहले नारियल का मिश्रण तैयार करें
नारियल के सफेद गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें और एक पतला पेस्‍ट बना लें. 


2. नारियल का दूध निकालें
पीसे हुए नारियल को किसी साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह निचोड़ें. इससे निकलने वाले नारियल के दूध को एक अलग बर्तन में इकट्ठा कर लें.


3. दूध को धीमी आंच पर पकाएं
अब नारियल के दूध को भारी तले वाले पैन में डालें और धीमी आंच पर पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि मिश्रण नीचे चिपके नहीं.


4. तेल अलग होने दें
धीरे-धीरे दूध का पानी सूखने लगेगा. इसके बाद नारियल के मोटे हिस्से से तेल अलग दिखाई देने लगेगा. जब तेल अच्छी तरह अलग हो जाए, तो गैस बंद कर दें.


5. छानकर सुरक्षित रखें
तेल को पहले ठंडा होने दें. इसके बाद इसे साफ कपड़े या महीन छन्नी से छानकर अलग कर लें. तैयार तेल को साफ और पूरी तरह सूखी कांच की बोतल में रख लें. 

बालों में कैसे और कब लगाएं?

इस तेल को लगाने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा लेने की जरूरत नहीं है. थोड़ा तेल स्कैल्प की जड़ों और बालों की लंबाई पर लगाएं और उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें. करीब 30 से 60 मिनट तक इसे बालों में रहने देने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. अगर तेल लगाने के बाद स्कैल्प पर खुजली, जलन या किसी तरह की इरिटेशन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल रोक दें. Hair Care Routine में इसे सप्ताह में एक या दो बार शामिल किया जा सकता है.

नारियल से बने तेल से बालों को क्या फायदा होगा?

नारियल तेल बालों को मुलायम महसूस कराने और रूखेपन को कम करने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल से बालों को कंडीशनिंग और लुब्रिकेशन मिलता है, जिससे बाल स‍िल्‍की होते हैं. 

इस्तेमाल से पहले इस बात का रखें ध्यान

पहली बार इस तेल को लगाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर थोड़ी मात्रा लगाकर संवेदनशीलता की जांच कर लें. अगर किसी तरह की जलन या इरिटेशन दिखाई दे, तो इस्तेमाल न करें.
वहीं, अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं या स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या बनी हुई है, तो घरेलू नुस्खे आजमाते रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा. 

                                                                                                                                                                                                 प्रस्‍तुत‍ि : अर्चिता राय



यह भी पढ़ें- रोज सुबह बस 5 मिनट मलासन में बैठकर पानी पीने से क्या होता है? योग गुरु से जान लें फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Homemade Hair Oil, Coconut Oil, Homemade Coconut Oil, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com