विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: सकारात्मक सोच से आएगा बदलाव, कारोबार बढ़ाने की योजनाएं होंगी सफल

Aries Tarot Card Horoscope 30 September: Two of pentacles की ऊर्जा जीवन को सकारात्मक और संतुलित तरीके से आगे बढ़ने का प्रयास, कार्यों को आसानी से पूरा करने के लिए गैर कानूनी तरीके से बचाव और जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आ रही दिक्कतों से बचने की कोशिश की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: सकारात्मक सोच से आएगा बदलाव, कारोबार बढ़ाने की योजनाएं होंगी सफल
Aries Aaj Ka Rashifal 30 September 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: सकारात्मक सोच और संतुलित नजरिये से कार्यों को सही तरीके से पूरा कर सकते हैं.प्रतिकूल परिस्थितियां धीरे-धीरे  अनुकूल नजर आयेंगी. संतान के कारण अचानक से काफी खर्चा सामने आ सकता है. इस समय इस खर्चे में कमी लाना मुश्किल होगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करें. भावुकता की बजाय व्यवहार में व्यवहारिकता लाने का प्रयास करें. कुछ कार्यों को पूरा करना अभी आसान नजर नहीं आ रहा है. इस समय इन कार्यों को स्थगित किया जा सकता है. अपने व्यवहार में गुस्से और उत्तेजना को नियंत्रण रखें.

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं पर अमल करने के लिए अनुकूल समय है.इस समय सोच समझकर कार्य करें. जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं.आ रही चुनौतियों का सामना अपनी सूझबूझ और समझदारी से करने का प्रयास करें. कार्यों को आसान तरीके से पूरा करने के लिए किसी भी तरह के गैर कानूनी तरीके का इस्तेमाल न करें. कार्य स्थल पर वास्तु के अनुरूप कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. सहयोगियों के साथ भ्रमण की योजना बना सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखें.बाहर का खानपान पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण काफी पैसा खर्च हो सकता है. बच्चों की फिजूल खर्ची से परेशान हो सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

परिवार के साथ बाहर जाकर खाना खाने की योजना बना सकते हैं. परिवार की महिलाओं का सम्मान करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Aaj, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com