विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: ननिहाल के कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी, अनुबंध पर हस्ताक्षर से पहले जांच-पड़ताल करें

Aries Tarot Card Horoscope 01 October: Five of pentacles की ऊर्जा किसी बाहरी व्यक्ति के कारण जीवनसाथी पर शक, गलत अनुबंध पर सहमति के कारण परेशानी और किसी नई परियोजना में अनुभवी व्यक्ति के साथ से लाभ की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: ननिहाल के कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी, अनुबंध पर हस्ताक्षर से पहले जांच-पड़ताल करें
Aries Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 01 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिल सकता है. सभी लोग ननिहाल पक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी करेंगे.इस समय किसी पुराने कानूनी प्रकरण को फिर से खोला जा सकता है. जिसके चलते मन में तनाव बढ़ेगा. इस मामले में पूर्व में फैसला अनैतिक तरीके से अपने पक्ष में किया था.जीवनसाथी के अतीत से आया कोई व्यक्ति वैवाहिक जीवन में हलचल ला सकता है. इस समय सामने वाले पर शक हो सकता है. किसी अजनबी व्यक्ति की गतिविधियों को नजरअंदाज कर सकते हैं.

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में भावनाओं के आधार पर किए गए गलत निर्णय के कारण आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती हैं. बिना  जांच पड़ताल के अनुबंध के  हस्ताक्षर करने से परेशानी में डाल सकता है.सामने वाले व्यक्ति के राजनीतिक प्रभाव के कारण इस अनुबंध को पूरा करना मजबूरी हो सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ नई परियोजना पर कार्य कर सकते हैं. सामने वाले के साथ काफी कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होगा. नई नौकरी को तलाश पूरी हो सकती है.

स्वास्थ्य/Health

ब्लड प्रेशर बढ़ने से पैरों में काफी दर्द हो सकता है.खानपान में परहेज करें.

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय विस्तार के लिए  लोन ले सकते है.पैसों के लेनदेन को सीमित करें.

रिश्ते/Relationship

प्रिय के कार्यों में उसका सहयोग कर सकते है.रिश्ते में खुशी छुपाने की जहाज खुलकर जाहिर करना बेहतर रहेगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com