Sagittarius Tarot Card Horoscope 02 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर परिवार का वातावरण काफी अशांत पूर्ण रह सकता है.परिवार की वृद्ध महिला के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे. सामने वाले की बिगड़ी तबीयत बुरी आशंका को जन्म दे सकती है. इस समय सभी परिजनों के साथ मजबूती से खड़े रहे. जीवन में आने वाले सभी अच्छी-बुरीपरिस्थितियों का सामना आत्मविश्वास और मनोबल से करें.जो कुछ प्राप्त है,उन्हीं संसाधनों से आगे बढ़ना अच्छी सफलता दे सकता है.किसी भी विषय पर ज्यादा सोच विचार ना करें. इससे आया हुआ अच्छा अवसर हाथ से निकलने की संभावना बढ़ जाएगी.
व्यवसायिक/ Professional
स्वयं पर विश्वास ना करें. दूसरों के कमियां ना निकले. दुविधा होने की स्थिति में किसी अनुभवी की सलाह ली जा सकती है. किसी की मदद मांगने में संकोच न करें.एक दूसरे की मदद से आपसी समझदारी और सम्मान बढ़ेगा. उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते रहे. अपनी पहचान बेहतर करने का प्रयास करें. किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते में गंभीर होने पर उसका असर कार्यों पर ना पड़ने दे.अपने प्रेम संबंध को कार्य क्षेत्र से दूर रखें .इससे आपके रिश्ते की निजता बनी रहेगी. सच्चाई को जाने बिना किसी पर गलत आरोप ना लगाए.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा मीठा या तला-भुना भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. किसी भी चीज की अति ना करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में व्यावहारिकता बनाए रखें. बिना लिखित कार्रवाई के उधार देने से बचें.
रिश्ते/Relationship
जो लोग आपके कार्य या व्यवहार की परवाह नहीं करते हैं. उनके साथ रिश्ते सीमित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं