विज्ञापन

स्किनकेयर के बाद भी त्वचा थकी हुई क्यों दिखती है? एक्सपर्ट से जानिए स्किन को हेल्दी कैसे रखें

सही स्किनकेयर के लिए लोग फेसवॉश, मॉइस्चराइजर, सीरम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों की त्वचा थकी हुई और फीकी नजर आती है. यहां जानिए स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें.

स्किनकेयर के बाद भी त्वचा थकी हुई क्यों दिखती है? एक्सपर्ट से जानिए स्किन को हेल्दी कैसे रखें
स्किनकेयर रूटीन
file photo

आज के समय में स्किन का ध्यान रखना बहुत मुश्किल काम हो गया है. स्किन का ध्यान रखने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग प्रोडक्ट और तरीके फॉलो करते रहते हैं. हालांकि, हेल्दी और चमकदार त्वचा के लिए सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है. सही स्किनकेयर के लिए लोग फेसवॉश, मॉइस्चराइजर, सीरम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों की त्वचा थकी हुई और फीकी नजर आती है. दरअसल, स्किन पर ग्लो सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं करती, बल्कि अन्य कई चीजों पर भी इसका असर पड़ता है.

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, बेंगलुरु की स्किन एक्सपर्ट डॉ. अस्मिता धेकने चेब्बी ने बताया कि अगर सही स्किनकेयर के बाद भी त्वचा बेजान दिख रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे- शरीर में पानी की कमी, धूप में ज्यादा रहना, नींद की कमी, तनाव, खराब खानपान, लाइफस्टाइल और अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को गलत तरीके से इस्तेमाल करना आदि.

शरीर में पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी होने से भी स्किन पर असर पड़ता है. जब स्किन में नमी नहीं होती, तो वह सूखी, खुरदुरी और खिंची-खिंची सी लगने लगती है. इसके साथ ही फाइन लाइन्स भी ज्यादा नजर आने लगती हैं. ऐसे में हमेशा पानी का ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा कम पानी पीना या बहुत ज्यादा फेसवॉश और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा डिहाइड्रेट हो सकती है.

धूप में ज्यादा रहना

धूप में लंबे समय तक रहने से स्किन पर असर पड़ता है और चमक कम हो जाती है. सूरज की यूवी किरणें त्वचा पर पिग्मेंटेशन, रंगत और रूखापन हो सकता है. कई लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं. इससे स्किनकेयर रूटीन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता. इसलिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.

गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती. किसी को स्किनकेयर प्रोडक्ट का फायदा मिलता है तो किसी को नुकसान होने लगता है. अगर आपको पिग्मेंटेशन, मुंहासे और एजिंग की समस्या है, तो फेसवॉश और मॉइस्चराइजर काफी नहीं हो सकते. ऐसे में नए प्रोडक्ट्स को धीरे-धीरे रूटीन में शामिल करें और बार-बार स्किनकेयर रूटीन बदलने से बचें. इसके अलावा हेल्दी स्किन के लिए नींद पूरी लेना, खराब खानपान और लाइफस्टाइ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Skincare Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com