विज्ञापन

Swapna Shastra: क्या आपने भी सपने में देखा है सफेद नाग? कहते हैं ऐसा सपना बदल सकता है किस्मत, जानिए क्या है इसका मतलब

Sapne Mein Safed Naag Dekhna: ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय का कहना है कि सपने में सफेद नाग दिखना भगवान शिव की कृपा, किस्मत खुलने, सुख-शांति और नए अवसरों का संकेत होता है. हालांकि, अगर किसी को सपने में सफेद सांप दिखाई दे रहा है, तो हर सोमवार को शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए.

Swapna Shastra: क्या आपने भी सपने में देखा है सफेद नाग? कहते हैं ऐसा सपना बदल सकता है किस्मत, जानिए क्या है इसका मतलब
सपने में सफेद नाग दिखने के क्या है संकेत
सोशल मीडिया

हर सपना कोई न कोई संकेत लेकर आता है. कुछ सपने डराते हैं तो कुछ मन में उत्सुकता जगा देते हैं. इन्हीं में से एक है सपने में सफेद नाग का दिखना. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, मान्यता है कि यह सपना बेहद शुभ माना जाता है. कई लोग इसे भगवान शिव की कृपा, सुख-समृद्धि और जीवन में बड़े बदलाव का संकेत मानते हैं. यही वजह है कि सफेद नाग से जुड़े सपनों को लेकर लोगों में हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है.

सफेद नाग का सपना क्यों माना जाता है शुभ

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सपने में सफेद नाग का दिखाई देना भगवान भोलेनाथ की कृपा का संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जब भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, तब व्यक्ति को इस तरह के शुभ सपने दिखाई दे सकते हैं.

सोता हुआ सफेद नाग क्या देता है संकेत

पंडित के अनुसार, यदि सपने में सफेद नाग शांत या सोता हुआ दिखाई दे, तो इसे जीवन में सुख, शांति और भाग्य खुलने का संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे लोगों के जीवन में जल्द ही सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.

सफेद नाग की केंचुली दिखे के क्या है संकेत

इसके अलावा, सपने में सफेद नाग की केंचुली देखना भी शुभ संकेत माना जाता है. इसे पुराने दौर के खत्म होने और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. कुछ लोग इसे पूर्वजों के आशीर्वाद से भी जोड़कर देखते हैं.

यह भी पढ़ें: 5 साल तक जिस कंपनी के लिए दिन-रात काम किया, उसी ने एक मीटिंग में कर दिया बाहर, लड़की का रिएक्शन देख भावुक हुए लोग

यह भी पढ़ें: 'घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली...' बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- 'ये तो बचपन का सपना था'

यह भी पढ़ें: चीन का नया कारनामा, गर्मी से निपटने के लिए बिल्डिंग की छत से पानी की बौछार, जानें कैसे काम करता है रूफटॉप कूलिंग सिस्टम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swapna Shastra, Swapna Shastra Kya Hota Hai, Swapna Shastra In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com