विज्ञापन

बिहार मौसम अपडेट: आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? पटना से वैशाली तक 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने बिहार के मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर) और रोहतास जिलों के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बिहार मौसम अपडेट: आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? पटना से वैशाली तक 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
ANI

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के पटना केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो वॉच जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटे के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस दौरान पटना, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर) और रोहतास जिलों के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बिगड़ सकता है. इन इलाकों में गरज के साथ बारिश होने और बिजली की आशंका जताई गई है.

दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम बिहार के औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर) और रोहतास जिलों के कई हिस्सों में भी अगले कुछ घंटे के भीतर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों के लिए भी येलो वॉच जारी की गई है.

इन इलाकों में ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत

पटना, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी और वैशाली के कुछ प्रखंडों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें. बारिश और आंधी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें.पिछले

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IMD Patna

बिहार में कहां दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान?

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस सीवान जिले के जीरादेई में दर्ज किया गया. इसके अलावा मोतिहारी में 36.0 डिग्री सेल्सियस, वाल्मीकिनगर और गया में 35.6 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 35.2 डिग्री सेल्सियस और पटना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IMD Patna

बिहार में कहां दर्ज हुआ सबसे कम तापमान?

बिहार के औरंगाबाद में सबसे कम अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कई जिलों में पिछले 24 घंटों के मुकाबले अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली.

ये भी पढ़ें-  पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, कितना लगेगा किराया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News, Patna, Patna News, Weather Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com