ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2026 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य सुबह 7:12 बजे अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर, धन और मान-सम्मान के लिहाज से खास साबित हो सकता है. आइए जानिए सूर्य के गोचर से किन 5 राशियों का भाग्य बदलेगा.
सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं. ऐसे में इस गोचर से सिंह राशि वालों के साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. इंटरव्यू, प्रशासनिक काम और योजनाबद्ध कार्यों में सफलता के योोग हैं. आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है. रविवार को जरूरतमंद को फल दान करना लाभकारी माना गया है.
कन्या राशि में बढ़ेगा मान-सम्मान
उन्होंने बताया कि कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में तरक्की के मौके ला सकता है. नौकरी में नए अवसर और व्यापार में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे. हालांकि रिश्तों में जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखनाा जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, राधा अष्टमी से इतने दिन पहले करें जप, हर मनोकामना जो जाएगी पूरी
वृश्चिक राशि के लिए गोल्डन पीरियड
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है. मान-सम्मान बढ़ने के साथ अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा और पिता का सहयोग मिलने के संकेत हैं. विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकताा है.
धनु राशि वालों की बढ़ेगी तरक्की
इसके अलावा, धनु राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी और व्यापार में नई डील मिलने से लाभ हो सकताा है.
मीन राशि वालों पर बरसेगी सूर्य कृपा
मीन राशि वालों को मेहनत का पूरा परिणाम मिलने के संकेत हैं. पिता का मार्गदर्शन, धन लाभ और बचत के योग बन सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक स्थिति मजबूत हो सकती है. रविवार को गुड़ का दान करनाा शुभ माना गया है.
यह भी पढ़ें: अपने घर से नेगेटिव एनर्जी कैसे दूर करें? रोशनी चोपड़ा ने बताया ये आसान उपाय करने से घर में हमेशा महसूस होगा सुकून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं