विज्ञापन

कुंभ राशि में सूर्य का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिलेंगे तरक्की के मौके

Surya Gochar 2027: 2027 में सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस गोचर का मेष, वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि वालों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है. करियर, कारोबार, धन और मान-सम्मान से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं.

कुंभ राशि में सूर्य का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिलेंगे तरक्की के मौके
Surya Gochar 2027
ndtv

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है. साल 2027 में सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सूर्य का यह गोचर मेष, वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि वालों के लिए खास रह सकता है. इन राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

मेष राशि

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य का गोचर मेष राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. पुराने रास्तों से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं और यात्रा के मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं और परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर कारोबार के लिहाज से शुभ संकेत दे सकता है. बिजनेस करने वालों को नई डील या बड़े प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आगे चलकर इसका लाभ मिलने की संभावना है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत के संकेत हैं.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 17 September 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर विरोधियों पर दबदबा बढ़ाने वाला हो सकता है. मुश्किल प्रतियोगिता में सफलता के अवसर बन सकते हैं. नौकरी में स्थिति मजबूत होगी और मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगाा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करना फायदेमंद रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों का पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ सकता है. परिवार और करीबियों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का साथ मिल सकता है. करियर में पद और जिम्मेदारी बढ़ने के अवसर बन सकते हैं. नया कााम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को भी मौके मिल सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ में प्रवेश मान-सम्मान और संपर्क बढ़ाने वाला रह सकताा है. बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है. नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ सकती है. कारोबारियों को नए लोगों से जुड़ने का मौकाा मिलेगा, जो भविष्य में कारोबार की ग्रोथ में मददगार हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 17 September 2026: अनुराधा नक्षत्र में षष्ठी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sun Transit, Kumbh Rashi, Aquarius Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com