विज्ञापन

अपने घर से नेगेटिव एनर्जी कैसे दूर करें? रोशनी चोपड़ा ने बताया ये आसान उपाय करने से घर में हमेशा महसूस होगा सुकून

वेलनेस इन्फ्लुएंसर रोशनी चोपड़ा ने घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने और माहौल को पॉजिटिव बनाने के कुछ आसान उपाय बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

अपने घर से नेगेटिव एनर्जी कैसे दूर करें? रोशनी चोपड़ा ने बताया ये आसान उपाय करने से घर में हमेशा महसूस होगा सुकून
रोशनी चोपड़ा ने बताए घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के आसान उपाय
(Photo Credit: NDTV)

घर हर किसी के लिए सुकून की जगह होता है. दिनभर की थकान के बाद जब हम घर लौटते हैं तो उम्मीद रहती है कि यहां मन को शांति मिलेगी. लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता. घर में कदम रखते ही एक अलग तरह का तनाव या बेचैनी महसूस होने लगती है. बिना किसी खास वजह के मन भारी लगने लगता है. सनातन धर्म और परंपरा में घर के माहौल को अच्छा और शांत रखने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं.

इसी को लेकर वेलनेस इन्फ्लुएंसर रोशनी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने और माहौल को पॉजिटिव बनाने के कुछ आसान तरीके बताए हैं. इन उपायों को करना काफी आसान है ऐसे में आप भी अपने घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने और पॉजिटिव माहौल के लिए इन्हें आजमाकर देख सकते हैं.

सेज जलाना

रोशनी चोपड़ा के अनुसार, घर की ऊर्जा को साफ करने के लिए सेज (Sage) जलाने का तरीका अपनाया जा सकता है. सदियों से सेज का इस्तेमाल घर की भारी या रुकी हुई ऊर्जा को दूर करने के लिए किया जाता है. सेज जलाना सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके अलावा जीवन में कोई नई शुरुआत करने से पहले भी कुछ लोग इस तरह का रिवाज करते हैं. ऐसे में आप सुबह और शाम के समय सेज जलाकर घर के कोने-कोने में इसका धुआं कर सकते हैं. धुआं करते समय घर की कम से कम एक खिड़की या दरवाजा जरूर खोलें.

कपूर जलाना भी माना जाता है शुभ

कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में सदियों से होता आया है. भगवान की पूजा के समय कपूर जलाना कई घरों की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता दूर होती है. रोशनी चोपड़ा भी इस तरीके को आजमाने की सलाह देती हैं. आप रोज पूजा के बाद घर में कपूर का धुआं कर सकते हैं. इससे कपूर की खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी और आपको घर का माहौल भी अच्छा महसूस हो सकता है.

क्रिस्टल को भी कर सकते हैं शामिल

रोशनी चोड़पा घर में क्रिस्टल रखने की भी सलाह देती हैं. अलग-अलग क्रिस्टल को अलग-अलग चीजों से जोड़ा जाता है. जैसे घर में शांति और प्यार के लिए अलग क्रिस्टल रखा जा सकता है, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अलग क्रिस्टल रखा जा सकता है, ठीक इसी तरह घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए भी आप क्रिस्टल रख सकते हैं.

घर में बोलें सकारात्मक बातें

इन सब से अलग वेलनेस इन्फ्लुएंसर कहती हैं, घर का माहौल पूजा या उपाय से अलग हमारी सोच और बातों से भी बनता है. अगर आपके घर में कोई ऐसी उर्जा है, जो आपके लिए अच्छी नहीं है, तो आप उसे प्रेम और रोशनी के साथ दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप सुबह और शाम, 'मेरा घर साफ और शांत है. जो भी ऊर्जा मेरे लिए अच्छी नहीं है, वह प्रेम और रोशनी के साथ दूर चली जाए.' ये बोल सकते हैं.

रोशनी चोपड़ा सलाह देती हैं कि ऐसा बोलते समय खुद को पूरी तरह शांत रखें कि केवल अच्छी चीजों के बारे में सोचें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Har Chhath 2026: आज रखा जाएगा हरछठ का व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Negative Energy, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com