विज्ञापन

DIY Herbal Shampoo: रीठा,आंवला और शिकाकाई से घर पर बनाएं शैंपू, जानें बनाने का सही तरीका और कितने दिन करें स्टोर

Homemade Herbal Shampoo for Hair Growth and Thick Hair: रीठा, आंवला और शिकाकाई से घर पर हर्बल शैंपू तैयार किया जा सकता है. सामग्री को भिगोकर उबालें, फिर छानकर इस्तेमाल करें. हालांकि, पानी वाले होममेड शैंपू को एक साल तक सुरक्षित रखने का दावा भरोसेमंद नहीं है.

DIY Herbal Shampoo: रीठा,आंवला और शिकाकाई से घर पर बनाएं शैंपू, जानें बनाने का सही तरीका और कितने दिन करें स्टोर
रीठा, आंवला और शिकाकाई से घर पर हर्बल शैंपू तैयार करें
ndtv

बालों की देखभाल के लिए आजकल कई लोग घर में बने हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. रीठा, आंवला और शिकाकाई जैसे पारंपरिक हेयरकेयर इंग्रीडिएंट्स से शैंपू तैयार किया जा सकता है. एक वायरल होममेड रेसिपी में इन तीनों चीजों को भिगोकर उबालने और छानकर इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया है. हालांकि, पानी से बने इस तरह के घरेलू शैंपू को बिना प्रिजर्वेटिव लंबे समय तक, खासकर एक साल तक, सुरक्षित मानना सही नहीं है.

रीठा, आंवला और शिकाकाई क्यों होते हैं इस्तेमाल?

एक्सपर्ट के अनुसार, इस घरेलू नुस्खे में सूखा आंवला, रीठा और शिकाकाई ली जाती है. रीठे में प्राकृतिक सैपोनिन होते हैं, जो पानी के साथ झाग बनाने में मदद करते हैं. इसी वजह से इसे पारंपरिक रूप से प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है. आंवला और शिकाकाई भी पारंपरिक हेयरकेयर में लंबे समय से इस्तेमाल होते हैं.

ऐसे तैयार करें होममेड शैंपू

सबसे पहले करीब 50-70 ग्राम सूखे आंवले, रीठे और शिकाकाई को साफ पानी में रातभर भिगोकर रखें. अगले दिन इन्हें पानी के साथ धीमी आंच पर करीब 30-40 मिनट तक उबालें. मिश्रण ठंडा होने के बाद सामग्री को हाथ से अच्छी तरह मसलें और सााफ, पतले कपड़े से छान लें.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

ये भी पढ़ें- स्किन के लिए कौन सा सप्लीमेंट कब लें? एक्सपर्ट से जानें Vitamin C, Vitamin E, Vitamin D, Collagen और Glutathione लेने का सही टाइम

तेल लगे बालों में कैसे करें इस्तेमाल?

अगर बालों में ज्यादा तेल लगा है तो इस शैंपू की थोड़ी अधिक मात्रा की जरूरत पड़ सकती है. वहीं बिना तेल वाले बालों पर कम मात्रा से शुरुआत की जा सकती है. इसे सीधे आंखों में जाने से बचाएं और इस्तेमाल के बााद बालों को अच्छी तरह पानी से धो लें.

एक साल तक रखने का दावा कितना सही

घरेलू शैंपू में पानी मौजूद होने के कारण उसमें बैक्टीरिया या फफूंद बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए इसे कमरे के तापमान पर एक साल तक सुरक्षित रखने का दावा नहीं किया जा सकता. बेहतर है कि कम मात्राा में बनाएं, साफ बोतल में रखें और कम समय में इस्तेमाल करें. बदबू, रंग या बनावट बदलने पर इसे इस्तेमाल न करें.

संवेदनशील स्कैल्प वाले रहें सावधान

प्राकृतिक चीजें हर व्यक्ति की त्वचा और बालों पर एक जैसा असर नहीं करतीं. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा त्वचा पर लगाकर प्रतिक्रिया देखना बेहतर है. जलन, खुजली या लालिमा होने पर इस्तेमाल बंद कर दें. बाल झड़ने या स्कैल्प की लगातार समस्या होने पर विशेषज्ञ से सलााह लेना ज्यादा सही रहेगा.

ये भी पढ़ें- टाइट और छोटे फुट‍व‍ियर पैरों को पहुंचा रहे हैं नुकसान, र‍िसर्च में हुआ खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY Shampoo, Shampoo & Conditioner Combo , Shampoo And Conditioner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com